Logo
election banner
छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद शुक्रवार को विभागों का बंटवारा किया गया। विभागों के बंटवारे के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों को बधाई दी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रियों के विभाग तय हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, विधि और नगरीय प्रशासन दिया गया है। विजय शर्मा गृह मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय को तकनीकी शिक्षा और रोजगार की भी जिम्मेदारी दी है। आईएएस की नौकरी छोड़कर विधायक और मंत्री बने ओपी चौधरी वित्त विभाग संभालेंगे। विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों को बधाई दी। सीएम ने कहा कि विभागों का बंटवारा कर दिया है। सभी मंत्री अपने-अपने विभागों से अब जनता के हित के लिए कार्य करेंगे। 

साय ने लिफाफे में भेजे थे मंत्रियों के नाम 
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग को भी भिजवा दिया। इसके बाद से ही कयास तेज रहे कि देर शाम को विभागों की लिस्ट आ सकती है। आखिरकार शाम को पूरी सूची सामने आ गई।

Chhattisgarh Cabinet
 

देखें लिस्ट: जानें किस मंत्री को किस विभाग की दी जिम्मेदारी  

  • विष्णुदेव साय(मुख्यमंत्री ) जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन, खनिज, उर्जा, वाणिज्यकर एवं परिवहन विभाग।
  • अरुण साव(उपमुख्यमंत्री)  लोक निर्माण, पीएचई, विधि एवं विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन।
  • विजय शर्मा(उपमुख्यमंत्री) गृह एवं जेल, पंचायत-ग्रामीण विभाग, तकनीकी शिक्षा, रोजगार, विज्ञान प्रौद्योगिकी।
  • बृजमोहन अग्रवाल: स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्य, पर्यटन एवं संस्कृति।
  • रामविचार नेताम: आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक विकास, कृषि। 
  • केदार कश्यप: वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता।
  • दयालदास बघेल: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग।
  • लखन लाल देवांगन: वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, श्रम विभाग।
  • श्यामबिहारी जायसवाल: लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, 20 सूत्रीय कार्य।
  • ओपी चौधरी: वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी।
  • लक्ष्मी राजवाड़े: महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग।
  • टंकराम वर्मा: खेलकूद, युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन। 
jindal steel Ad
5379487