Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खेल रत्न नहीं मिलने पर बजरंग पुनिया की धमकी, शाम तक सरकार से जवाब नहीं मिला तो कोर्ट जाऊंगा

एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं।

खेल रत्न नहीं मिलने पर बजरंग पुनिया की धमकी, शाम तक सरकार से जवाब नहीं मिला तो कोर्ट जाऊंगा
X

एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं। नाराज पूनिया ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है।

उन्होंने इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से भी मुलाकात की है। गोल्ड कोस्ट और और जकार्ता एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने के बाद बजरंग पुनिया को भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा खेल रत्न के लिए नामांकित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2018 BANvIND: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत-बांग्लादेश मैच LIVE

हालांकि सरकार ने इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और वर्ल्ड चैंपियन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (48 किग्रा) को चुना है।

बजरंग ने कहा- मेरे साथ नाइंसाफी हुई है। मैं न्याय चाहता हूं। खेल मंत्री ने मुझसे कहा है कि वे मामले का पता लगाएंगे, लेकिन पुरस्कार समारोह में अब बहुत कम समय बचा है। मैं सरकार की ओर से जवाब मिलने का आज शाम तक इंतजार करूंगा, यदि मुझे अनुकूल जवाब नहीं मिलता है तो फिर कल अदालत की शरण लूंगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story