शादी टूटने के 6 महीने बाद सानिया मिर्जा की बहन को मिला नया प्यार, दिग्गज क्रिकेटर के बेटे से कर रही है शादी!, तस्वीरों ने मचाया हड़कंप
Sania Mirza sister Anam Marriage: अगर मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद को डेट कर रही है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Sania Mirza Sister Anam Mirza
अगर मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद को डेट कर रही है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अनम और असद की शादी की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
लेकिन 25 वर्षीय अनम और 28 वर्षीय असद के इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार ऐसा लग रहा है कि दोनों जल्द ही शादी का ऐलान कर सकते है। असद के एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सानिया मिर्जा को अपनी बहन अनम और उसके प्रेमी के साथ एक तस्वीर में पोज देते हुए देखा जा सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह जोड़ा अपनी शादी की तैयारी कर रहा है और खरीदारी के साथ ही दोनों एक साथ समय बिता रहे हैं। बता दें कि सानिया मिर्जा की बहन अनम फैशन क्यूरेटर और एक सफल इंटरप्रेन्योर हैं।
इतना ही नहीं अनम एक पेशेवर शूटर भी है और एक राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है। वहीं दूसरी ओर असदुद्दीन ने अपने पिता की राह पर चलते हुए क्रिकेट में अपना करियर बनाने की कोशिश की है। घरेलू स्तर पर वह रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं और दो प्रथम श्रेणी मैच भी खेले हैं।
बतातें चलें कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम ने हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर राशिद से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी। हालांकि पिछले साल दोनों ने तलाक ले लिया है। अब देखना ये है कि अनम मोहम्मद अजहरुद्दीन की बहू कब बनती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Sania Mirza Mohammad Azharuddin Anam Mirza Mohammad Asaduddin Asad India India national cricket team Anam Mirza azharuddin Sania Mirza Sister Azharuddin Azharuddin son Anam Mirza Husband Anam Mirza Divorce anam mirza facebook akbar rasheed anam mirza twitter anam mirza instagram anam mirza marriage Sania Mirza Sister affair Anam Mirza affair Anam Mirza photos Sania Mirza Sister photos Anam Mirza Asad Anam Mirza Asad affair Anam Mirza Asad marriage सानिया मिर्ज