भारत आ सकता है फुटबॉल का ''विराट कोहली''
वीडियो के जरिए भारतीयों को भेजा संदेश।

रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो जल्द ही भारत आ सकते हैं। फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह भारत आने की चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रोनाल्डो ने अपने प्रशंसको को धन्यवाद दिया और अपने भारतीय प्रशंसको के लिए संदेश भी भेजा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां मैं जल्द ही जाना चाहूंगा। लेकिन उन्होंने भारत यात्रा के बारे में डिटेल नहीं बताया।
रोनाल्डो अगर भारत आते हैं तो यह उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। उनसे पहले रियल मैड्रिड के पूर्व खिलाड़ी लुइस फिगो भी पिछले साल भारत दौरे पर आए थे।
आपको बता दें कि हाल ही में रोनाल्डो ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रोनाल्डो यूरोप के विभिन्न लीग में 367 गोल करने वाले खिलाड़ी बने। हाल ही में रोनाल्डो ने इतिहास रचते हुए यूरोपियन टूर्नामेंट्स में 100वां गोल दागा था।
देखिए रोनाल्डो का वह वीडियो जिसमें उन्होंने दिया है भारतीयों के लिए संदेश-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App