IND vs SL: अरे ये क्या विजय ने शतक क्या लगाया, कोहली की बढ़ गई चिंता
नागपुर टेस्ट में मुरली विजय ने 128 रनों की शानदार पारी खेली है।

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार से नागपुर में खेला जा रहा है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी।
जवाब में भारत पहली पारी में दूसरे दिन 2 विकेट पर 312 रन बना लिए हैं।
इसे भी पढ़े: VIDEO: जब लॉर्ड्स में गांगुली ने उतारी थी टी-शर्ट, पत्नी के मन में आया था ये ख्याल
मुरली विजय ने 128 रनों की शानदार पारी खेलकर कप्तान कोहली की चिंता बढ़ा दी है।
क्योकि साउथ अफ्रीका के मुश्किल दौरे पर टीम मैनेजमेंट के लिए विजय को ओपनिंग का जिम्मा दिया जाए या फिर धवन पर भरोसा किया जाए ये तय कर पाना मुश्किल होगा।
मुरली विजय को शिखर धवन की जगह नागपुर टेस्ट में खिलाया गया है।
क्योकि धवन को निजी कारणों के चलते टीम मैनेजमेंट ने रिलीज किया है।
मुरली ने आठ माह बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है और वापसी के साथ ही उन्होंने अपने करियर का दसवां शतक भी लगाया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App