न्यूजीलैंड के पूर्व कोच बने किंग्स इलेवन पंजाब के नए कोच, वीरेन्द्र सहवाग पर मंडराया खतरा
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने दो साल के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। हेसन ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग की जगह लेंगे।

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने दो साल के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। हेसन ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग की जगह लेंगे।
उन्होंने जून में न्यूजीलैंड के कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। किंग्स इलेवन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने हेसन की नियुक्ति की पुष्टि की। मेनन ने कहा- हमने कई प्रतिष्ठित कोच से बात करने के बाद हेसन का चयन किया। वह टीम के साथ दो साल के लिए जुड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें: VIDEO: रोहित शर्मा ने गेंद को पहुंचाया स्टेडियम के बाहर, देखने लायक थी पत्नी ऋतिका सजदेह की प्रतिक्रिया
न्यूजीलैंड का यह कोच अपने सहायक स्टाफ का चयन करेगा और यह देखना दिलचस्प होगा की पिछले सत्र में टीम की मेंटोर की भूमिका निभाने वाले वीरेन्द्र सहवाग उनके साथ रहेंगे या नही।हेसन के अलावा न्यूजीलैंड के दो अन्य कोच भी आईपीएल टीमों से जुड़े़ हैं जिसमें स्टीफन फ्लेमिंग और डेनियल विटोरी शामिल हैं।
हेसन के रहते हुए न्यूजीलैंड की टीम 2015 में विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक बार भी आईपीएल खिताब जीतने में सफल नहीं रही है। उसकी टीम 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार कर उपविजेता रही थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App