Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

IPL-11 में ''आसमानी गोलों'' की बारिश ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रहा भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

आईपीएल सीजन 11 में अब तक बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोल रहा है। कई खिलाड़ियों के टीम बदलने से उसके खेलने के अंदाज में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। यही वजह है कि इस सीजन ''आसमानी गोलों'' की बारिश यानि छक्के जमकर बरसे हैं।

IPL-11 में आसमानी गोलों की बारिश ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रहा भारतीय बल्लेबाजों का जलवा
X

आईपीएल सीजन 11 खत्म होने की कगार आ पहुंचा है, सभी टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग तेज हो चुकी है। इस सीजन अब तक बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोल रहा है। कई खिलाड़ियों के टीम बदलने से उसके खेलने के अंदाज में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है।

यही वजह है कि इस सीजन 'आसमानी गोलों' की बारिश यानि छक्के जमकर बरसे हैं। आइये एक नजर डालते हैं इस सीजन अब तक बरसे छक्के पिछले 10 सीजन से काफी आगे है।

इसे भी पढ़े: IPL 2018 : RCB के बल्लेबाजों ने इस गेंदबाज को जमकर धुना, बन गया IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

इस सीजन अब तक रिकॉर्ड 749 छक्के

इस सीजन अब तक 51 मुकाबलों में 102 पारियां खेले जा चुके हैं जिसमें अभी तक कुल 749 छक्के लग चुके हैं। यानी आंकड़ों में देखा जाए तो इस सीजन हर 7.28 पारी में एक छक्का लगा है।

इससे पहले आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का साल 2012 में लगा था। इस सीजन में 148 पारियों में कुल 734 छक्के लगे थे जो कि हर 4.95 पारी में एक छक्का था। साल 2014 में 120 पारियों में 714 छक्के लगे थे। जबकि साल 2017 में 705 छक्के लगे।

इसे भी पढ़े: IPL 2018: हवा में उड़ कर डिविलियर्स ने लपका जादुई कैच, विराट ने कहा- स्पाइडर मैन, देखें VIDEO

सबसे आगे भारतीय बल्लेबाज

इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में सबसे आगे भारतीय बल्लेबाज हैं। पंजाब के खिलाड़ी लोकेश राहुल 32 छक्कों के साथ इस सीजन सबसे आगे हैं। उसके बाद दिल्ली के खिलाड़ी रिषभ पंत 31 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर है।

आरसीबी के खिलाड़ी एबी डिविलियर्स 30 छक्कों के साथ तीसरे नंबर, चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी 29 छक्कों के साथ चौथे नंबर और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी अंबाती रायडू भी 29 छक्के के साथ 5वें नंबर पर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story