राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स की कप्तानी से हटाए गए धोनी

X
By - haribhoomi.com |19 Feb 2017 12:00 AM IST
धोनी की कप्तानी में पुणे की टीम पिछले आईपीएल में सातवें नंबर पर रही थी।
नई दिल्ली. आईपीएल 10 की शुरुआत होने से पहले ही बड़ी खबर आ गई है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल की टीम राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स हटा दिया गया। टीवी रिपोर्टस के मुताबित धोनी की जगह अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टिवन स्मिथ को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खबरें ऐसी भी हैं कि धोनी ने खुद की कप्तानी छोड़ने की जानकारी पुणे टीम के मैनेजमेंट को दी।
इसे भी पढ़ेंः विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 600 करोड़ के पार
बताया जाता है कि वे अब केवल विकेटकीपिंग और बल्लेबाज की जिम्मेदारी उठाना चाहते है। बता दें कि धोनी साल 2008 से हरेक फॉर्मेट में कप्तानी संभाल रहे थे। 2014 में उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद इसी साल जनवरी में उन्होंने भारतीय वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का भी एलान कर दिया था।
इससे पहले स्मिथ राजस्थान रॉयल्स की टीम की ओर से खेलते थे जबकि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान थे। इन दोनों टीमों फिक्सिंग प्रकरण के मामले में बैन कर दिया गया है। सीजन 9 में राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स का प्रर्दशन कुछ खास नहीं रहा।
इसे भी पढे़ंः आईपीएल नीलामी में होगी इन 5 खिलाड़ियों पर सबकी नजर
बता दें कि धोनी की कप्तानी में पुणे की टीम पिछले आईपीएल में सातवें नंबर पर रही थी। पुणे की टीम 14 में से केवल पांच मैच जीत पाई थी। धोनी इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के आठ साल तक कप्तान रहे थे। वे आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम में दो बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस लीग ट्रॉफी जीती थी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App