IND vs NZ 3rd T20 2019: एमएस धोनी T20 में ''तिहरा शतक'' बनाने वाले पहले भारतीय बने
IND vs NZ 3rd T20 2019: पहले से ही अपने शानदार करियर में कई यादगार उपलब्धि जोड़ चुके पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में मैदान पर उतरते ही 300 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए।

IND vs NZ 3rd T20 2019 MS Dhoni 300 T20 Matches
पहले से ही अपने शानदार करियर में कई यादगार उपलब्धि जोड़ चुके पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में मैदान पर उतरते ही 300 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए।
धोनी क्रिस गेल, शोएब मलिक और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने 300 से अधिक टी20 मैच खेले हैं। इस सूची में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड 446 टी20 मैच खेलने के साथ शीर्ष पर हैं।
MS Dhoni is playing his 300th T20 game in Hamilton! 🙌
— ICC (@ICC) February 10, 2019
We've witnessed his magic behind the stumps, will we see him shine with the bat today? #NZvIND pic.twitter.com/LWJ9XkNkYY
धोनी ने 96 मौकों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और बाकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है। इस मैचों में चैंपियंस लीग टी20 के मैच भी शामिल है।
बता दें कि इससे पहले एमएस धोनी भारत के लिए सबसे अधिक एकदिवसीय मैच खेलने वाले संयुक्त रूप से तीसरे खिलाड़ी बने थे। वर्तमान में सचिन तेंदुलकर 463 वनडे मैच के साथ पहले नंबर पर और राहुल द्रविड़ 340 वनडे मैच के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन संयुक्त तीसरे हैं क्योंकि धोनी ने भारत के लिए 334 एकदिवसीय और एशिया एकादश के लिए 3 एकदिवसीय मैच खेले हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- MS Dhoni MS Dhoni 300 T20 matches MS Dhoni becomes first Indian to play 300 T20 matches Chris Gayle Dwayne Bravo West Indies Shoaib Malik Indian Premier League IPL CSK IND vs NZ 3rd T20 2019 Live Score IND vs NZ 3rd T20 2019 IND vs NZ 3rd T20 Live Score IND vs NZ 3rd T20 3rd T20 IND vs NZ T20 IND vs NZ NZ vs IND ind vs nz t20 live score एमएस धोनी धोनी धोनी के 300 टी20 मैच धोनी बने पहले भारतीय भारत ब�