IND vs AUS 2019: परि कथा से कम नहीं है मयंक मार्कंडे की कहानी, भारत के लिए किया डेब्यू
IND vs AUS 2019: भारत के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे ने रविवार को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। 21 वर्षीय गेंदबाज को मैच की शुरुआत से पहले मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कैप सौंपी। मार्कंडे को कुलदीप यादव की जगह टीम में जगह मिली है जिसे श्रृंखला में आराम दिया गया है।

IND vs AUS 2019 Mayank Markande Debut
भारत के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे ने रविवार को विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। 21 वर्षीय गेंदबाज को मैच की शुरुआत से पहले मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कैप सौंपी। मार्कंडे को कुलदीप यादव की जगह टीम में जगह मिली है जिसे श्रृंखला में आराम दिया गया है।
मार्कंडे को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम दिया गया। मार्कंडे उस समय अभिभूत हो गए थे जब उन्हें उनके चयन के बारे में पता चला और कहा कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी।
IND vs AUS 2019: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में बनने वाले सभी प्रमुख आंकड़े और संख्याओं पर एक नजर
Mayank Markande all set to make his T20I debut for #TeamIndia 😎😎#AUSvIND pic.twitter.com/Ogv0V1iHzO
— BCCI (@BCCI) February 24, 2019
बता दें कि साल 2018 में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलने वाले मयंक मार्कंडे आईपीएल में अब तक 14 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने पहले ही मैच में चेन्नई के खिलाफ तीन विकेट लिए थे। हाल ही में 14 जनवरी 2018 को मयंक मार्कंडे ने पंजाब के लिए सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहला टी-20 मैच खेला था।
बतातें चलें कि पंजाब के रहने वाले मयंक मार्कंडे शुरुआत में तेज गेंदबाज बनना चाहते थे पर अपने कोच महेश इंद्र सिंह के कहने पर उन्होंने लेग स्पिन गेंदबाजी करना शुरू किया और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक साल के अंदर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की ओर से खेलने का मौका मिल गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Mayank Markande Mayank Markande Debut IND vs AUS 2019 IND vs AUS 1st t20i india vs australia 1st t20i India vs Australia India vs Australia 2019 Mayank Markande IPL Australia India Visakhapatnam Indian Premier League IPL Mumbai Indians India vs Australia 2019 T20I series Australia india vs australia t20 series 2019 ind vs aus t20 2019 time table मयंक मार्कंडे मयंक मार्कंडे का डेब्यू भारतीय क्रिकेट ट