Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

प्रो कबड्डी सीजन-5: गुजरात ने तेलगु टाइटंस को हराया

प्रो कबड्डी सीजन-5 में गुजरात का यह छठा जीत है।

प्रो कबड्डी सीजन-5: गुजरात ने तेलगु टाइटंस को हराया
X

प्रो कबड्डी सीजन-5 में ख़राब फॉर्म से झूझ रही तेलगु टाइटंस को गुजरात के हाथों एक और करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गुजरात ने तेलगु टाइटंस को 29-19 से करारी शिकस्त दी।

इस हार के बाद तेलगु टाइटंस को सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा है। वही प्रो कबड्डी सीजन-5 में गुजरात का यह छठा जीत है। आपको बता दें कि टाइटंस की और से सबसे पहला अंक विकास के सफल रेड से मिला।

इसे भी पढ़े:- रवि शास्त्री ने भारत की 'विराट' जीत का श्रेय, इस पूर्व क्रिकेटर को दिया

वही सचिन ने सफल रेड मारकर गुजरात का खता खोला। इसके बाद एक बार फिर विकास ने सफल रेड मारते हुए टाइटंस पर 5-3 से बढ़त दी। इस रेड के बाद गुजरात ने डिफेन्स में अच्छा प्रदर्शन करते हुए टाइटंस को 7-3 से पीछे कर दिया।

आपको बता दें कि अंतिम पांच मिनट में भी गुजरात ने टाइटंस पर 25-16 से बढ़त बना कर राखी थी। इसके बाद गुजरात ने 4 अंक हासिल कर इस मैच में 29-19 से जीत हासिल की। इस मैच में गुजरात ने 17 रेड, नौ टैकल, दो ऑल आउट और एक अतिरिक्त अंक हासिल किए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story