महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैसला, वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ी
धोनी ने बीसीसीआइ को इस बारे में जानकारी दे दी है।

X
haribhoomi.comCreated On: 4 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी 20 क्रिकेट में भी कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने बीसीसीआइ को इस बारे में जानकारी दे दी है। धोनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
#FLASH Mahendra Singh Dhoni steps down as captain of the Indian Cricket team
— ANI (@ANI_news) January 4, 2017
धोनी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान टेस्ट से रिटायर होने का फैसला कर चुके हैं। 30 दिसंबर 2014 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया था। धोनी ने 199 वनडे और 72 टी 20 मैचों में भारत की कप्तानी की. इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा 5 जनवरी को होनी है। महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड और गुजरात के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में काफी समय तक चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद के साथ वक्त बिताया।
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआइ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और बीसीसीआइ की तरफ से मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने हर फॉरमेट में कप्तानी के तौर पर भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने नई ऊंचाइयां छुईं और उन्हें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story