Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम लेगा करवट, बारिश के साथ चलेंगी ठंडी हवाएं

delhi NCR weather
X
दिल्ली-एनसीआर का मौसम।
दिल्ली का मौसम अब तक शुष्क रहा है। 4 से 7 मई के बीच तापमान लगातार 40 डिग्री के उपर बना रहा। अब तेज हवाओं की वजह से गर्मी थोड़ी कम हुई है।

Delhi NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली का मौसम आज कूल रहने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार से अगले चार दिनों तक रोजाना रात में बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे सुबह का मौसम अच्छा रहेगा। वहीं, दिन में उमस वाली से कोई विशेष राहत नहीं मिलेगी। 14 मई के बाद से एक बार फिर से तापमान बढ़ना शुरु हो जाएगा।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। दिन में तेज हवाएं चलने की वजह से तापमान कंट्रोल में रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 41 से 69 प्रतिशत तक रहा।

आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम

स्काइमेट की मानें तो आज शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। रात में बूंदाबांदी होगी। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद कल यानी 11 मई को बादल छाए रहेंगे। रात के वक्त हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

अगले तीन दिन के मौसम का हाल

वहीं, 12 मई के मौसम की बात करें तो इस दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान सिमटकर 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 13 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 14 मई से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर आ सकता है। इसके बाद 15 मई को मौसम साफ होगा, जिसके चलते धूप लोगों को परेशान करेगी। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बदलेगा मौसम

दरअसल, पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर एक चक्रवाती सिस्टम बना है। इसकी वजह दिल्ली में हवाओं का पैटर्न बदलेगा। इस सिस्टम की वजह से आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलेंगी। रात के समय बूंदाबांदी होगी। दोपहर के समय नमी बढ़ने से उमस वाली गर्मी रहेगी।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; कल 16 जिलों में बारिश-आंधी की संभावना

हरियाणा का मौसम

वहीं, हरियाणा के मौसम की बात करें तो यहां मौसम तेजी से बदल रहा है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। 10 मई से 13 मई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 13 मई तक हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी और बिजली की गरज चमक से साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story