सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन इस क्रिकेटर को कर रहे हैं डेट!, शेयर की तस्वीरें
हाल ही में भारतीय U-19 और श्रीलंका U-19 के बीच संपन्न हुए चार दिवसीय मैचों में अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

हाल ही में भारतीय U-19 और श्रीलंका U-19 के बीच संपन्न हुए चार दिवसीय मैचों में अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने नई गेंद के साथ अपने पहले ओवर में विकेट लेने के साथ शानदार तरीके से अपना करियर शुरू किया।
हालांकि उसके बाद वह कुछ खास नहीं कर सके और वह बल्ले के साथ भी खाता खोलने में नाकाम रहे। भारतीय टीम वर्तमान में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेल रही है लेकिन अर्जुन टीम का हिस्सा नहीं है, उसे केवल चार दिवसीय टीम में ही चुना गया था।
इसे भी पढ़ें: सचिन के बाद विराट कोहली ही कर पाए हैं यह अनोखा कारनामा, विश्व में केवल नौ क्रिकेटर्स
With England Women Cricketers 👍 #ArjunTendulkar
A post shared by Arjun Tendulkar (@arjuntendulkar.official) on
वर्तमान में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन इंग्लैंड में है और जूनियर स्तर पर पहली बार अपने देश के लिए खेलने के बाद ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट से मिलने के बाद अपने Instagram अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है।
जिसमें वह डेनियल के साथ लंच का आनंद ले रहे हैं और साथ ही उन्होंने एक सेल्फी भी खिंचवाया। डेनियल व्याट वर्तमान में किआ सुपर लीग के तीसरे संस्करण में खेलने में व्यस्त है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App