Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सावधान! ''हाई हील्स'' पहनने से गर्भधारण में आती है समस्या

इन दिनों ज्यादातर लड़कियां फैशन की दौड़ और सेलिब्रिटीज को कॉपी करते हुए हाई हील्स पहनती हैं। वैसे तो हाई हील्स पहनने से एक अलग ही पर्सनैलिटी निखर के आती है। हाई हील्स पहनने पर लड़कियां काफी अट्रैक्टिव भी लगती हैं। लेकिन क्या आपको ता है कि हाई हील्स पहनने से हमारे शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है।

सावधान! हाई हील्स पहनने से गर्भधारण में आती है समस्या
X

इन दिनों ज्यादातर लड़कियां फैशन की दौड़ और सेलिब्रिटीज को कॉपी करते हुए हाई हील्स पहनती हैं। वैसे तो हाई हील्स पहनने से एक अलग ही पर्सनैलिटी निखर के आती है। हाई हील्स पहनने पर लड़कियां काफी अट्रैक्टिव भी लगती हैं।

लेकिन क्या आपको ता है कि हाई हील्स पहनने से हमारे शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है। नियमित रूप से हाई हील्स पहनने से कमर दर्द, पैरों में दर्द, जोड़ों में दर्द जैसी समस्या से रूबरू होना पड़ता है।

शायद ये सभी को पता हो कि हाई हील्स पहनने से ये समस्याएं होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हाई हील्स पहनने का असर पेट पर भी पड़ता है, जिसकी वजह गर्भधारण में भी समस्या आती है।

जी हां, आपको पढ़कर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन हाल ही में आए एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है। रिसर्च में बताया गया कि अगर एड़ियों की ऊंचाई 5 इंच से ज्यादा होती है, तो महिलाओं को गर्भधारण की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: गर्मी में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं लेगेगी 'लू'

ये है कारण

इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल की गायनोकोलॉजिस्ट और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. पूजा सिंह ने एनबीटी से बातचीत में बताया कि एड़ियां जितनी पतली होंगी, दिक्कतें भी उतनी ज्यादा होंगी। एड़ियां पतली होने के कारण पेल्विस आगे की तरफ झुका रहता है, जो कमर दर्द आदि का कारण बनता है।

इतना ही नहीं पेल्विस गुहा में कई अंग शामिल होता है और इसके आगे झुकने पर पेट पर भी असर पड़ता है, जिससे प्रेग्नेंसी से चांसेस कम हो जाते हैं। इसके अलावा पेट में गैस की समस्या और पीरियड्स डेट पर भी असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित रूप से हील्स पहनने से शरीर के हर जोड़ और मांसपेशियां प्रभावित होती हैं।

कम उम्र की लड़कियों के लिए घातक

जब लड़कियां किशोरावस्था में पहुंचती हैं तो उनके शरीर में शारीरिक और मनोवैज्ञानिक बदलाव होते रहते हैं। उस दौरान पैरों की हड्डियां, पेल्विस और स्पाइन का उस तरह से विकास नहीं हो पाता है।

यही कारण है कि कम उम्र में बच्चों को हाई हील्स पहनाने से उन पर ज्यादा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कम उम्र में बच्चों की बॉडी पूरी तरह से डेवलप नहीं हो पाती है। इस उम्र में हाई हील्स पहनने से गर्भधारण में उनको ज्यादा समस्या हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story