Hand Tremors: हाथ कांपने की वजह उम्र बढ़ना ही नहीं है? इस विटामिन की कमी भी हो सकती है ज़िम्मेदार

Hand tremors and vitamin B12 deficiency
X
हाथ कांपने की बड़ी वजह शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है।
Hand Tremors Vitamin Deficiency: उम्र बढ़ने के साथ हाथों का कंपन एक आम समस्या है। कई बार ये स्थिति शरीर में विटामिंस की कमी के चलते भी होती है।

Hand Tremors Vitmain Deficiency: अक्सर लोग हाथ कांपने को बढ़ती उम्र की निशानी मानते हैं। बुजुर्गों में यह समस्या आम है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आजकल युवाओं में भी हाथ कांपने की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। अगर आपके हाथ बिना वजह कांपते हैं तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि इसके पीछे सिर्फ उम्र ही नहीं बल्कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है। खासकर विटामिन बी12 की कमी हाथ कांपने की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है।

विटामिन बी12 शरीर में नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने और खून बनाने के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी होने पर नसों पर असर पड़ता है, जिससे हाथ कांपना, सुन्नपन, थकान और ध्यान केंद्रित करने में समस्या जैसी परेशानियां सामने आती हैं।

विटामिन बी12 की कमी का साइड इफेक्ट

विटामिन बी12 शरीर में माइलिन शीथ नामक लेयर बनाए रखने में मदद करता है, जो नसों को सुरक्षित रखती है। इसकी कमी होने पर नसों के सिग्नल प्रभावित होते हैं और हाथ-पैर कांपने लगते हैं।

इसे मेडिकल भाषा में पेरिफेरल न्यूरोपैथी कहा जाता है। यह समस्या शुरुआती स्तर पर सिर्फ हल्के कांपने के रूप में दिखती है, लेकिन लंबे समय तक अनदेखा करने पर संतुलन और चाल-ढाल पर भी असर डाल सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षण

  • हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन आना
  • लगातार थकान और कमजोरी बने रहना
  • मूड स्विंग और डिप्रेशन की समस्या
  • मेमोरी कमजोर होना
  • जीभ पर जलन या सूजन महसूस होना
  • एनीमिया के लक्षण

किन कारणों से होती है विटामिन बी12 की कमी?

विटामिन बी12 मुख्य तौर पर नॉनवेजिटेरियन चीजों में पाया जाता है। आप अगर वेजिटेरियन हैं तो इस विटामिन की कमी से पीड़ित हो सकते हैं। पेट या आंतों की बीमारी, जिससे विटामिन का अवशोषण न हो पाए, ये स्थिति भी विटामिन बी12 की कमी की जिम्मेदार हो सकती है।

जो लोग ज्यादा ड्रिंक करते हैं या फिर लंबे समय तक दवाओं का सेवन करते हैं। खासतौर पर एंटी-एसिड या डायबिटीज की दवाएं तो विटामिन बी12 की कमी हो सी है।

विटामिन बी12 का मुख्य सोर्स

  • अंडा
  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
  • मछली, चिकन
  • बीफ और रेड मीट
  • फोर्टिफाइड सीरियल्स (शाकाहारियों के लिए विकल्प)

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story