Mughlai Paratha: होटल जैसा मुगलई पराठा खाना चाहते हैं? इस तरीके से घर में कर लें तैयार

mughlai paratha recipe
X

मुगलई पराठा बनाने का तरीका।

Mughlai Paratha: मुगलई पराठा कई लोगों को पसंद आता है। आप चाहें तो रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर में बनाकर भी पा सकते हैं।

Mughlai Paratha: मुगलई पराठा एक रॉयल डिश है जो लोगों को बहुत पसंद आती है। आजकल स्ट्रीट फूड के तौर पर भी ये बहुत पॉपुलर हो चुकी है। अगर आपको स्ट्रीट फूड और मुग़लई खाने का शौक है, तो मुग़लई पराठा आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए। बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम, अंडे व मसालों से भरपूर यह पराठा एक समय पूरा भोजन बनने की ताकत रखता है।

अक्सर लोग सोचते हैं कि मुग़लई पराठा बनाना मुश्किल है, लेकिन सही विधि और थोड़ी सी तैयारी से इसे घर पर भी ढाबे या होटल जैसा बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी, जिससे स्वाद और खुशबू दोनों यादगार बन जाएं।

मुगलई पराठा बनाने के लिए सामग्री

पराठे के लिए

  • मैदा - 2 कप
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 2 टेबलस्पून
  • पानी - गूंधने के लिए

भरावन के लिए

  • अंडे - 3-4
  • बारीक कटा प्याज - 1
  • बारीक कटी हरी मिर्च - 1
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टीस्पून
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनिया - 2 टेबलस्पून
  • (वैकल्पिक) उबला कीमा या चिकन - 1/2 कप

मुगलई पराठा बनाने का तरीका

मुगलई पराठा एक रॉयल टेस्ट से भरी डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मैदे में नमक और तेल डालें। धीरे-धीरे पानी मिलाकर नरम आटा गूंध लें। आटे को ढककर 20-25 मिनट के लिए रख दें, ताकि पराठा बेलते समय फटे नहीं।

एक बाउल में अंडे तोड़ें और अच्छी तरह फेंट लें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। अगर आप नॉनवेज मुग़लई पराठा बनाना चाहते हैं, तो उबला कीमा या चिकन भी इसी मिश्रण में डाल दें।

आटे की लोई लें और पतली रोटी बेलें। रोटी के बीच में अंडे का मिश्रण फैलाएं। चारों किनारों को मोड़कर स्क्वायर शेप में बंद कर दें। हल्के हाथ से फिर से बेल लें, ताकि भरावन बाहर न निकले।

तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल डालें। पराठा तवे पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। बीच-बीच में तेल डालते रहें, ताकि पराठा अच्छे से पक जाए।

तैयार मुग़लई पराठा गरमागरम परोसें। इसके साथ हरी चटनी, टमाटर सॉस या प्याज का सलाद बहुत अच्छा लगता है। चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story