Health Tips: सुबह-सुबह चाय के साथ बिस्कुट खाना छोड़ दें! जानिए क्यों

सुबह खाली पेट चाय के साथ बिस्कुट खाना नुकसानदायक (Image: grok)
Health Tips: सुबह की शुरुआत अक्सर एक कप गर्म-गर्म चाय और उसके साथ बिस्कुट डुबोकर खाने से होती है। कई लोगों के लिए यह आदत इतनी गहरी हो जाती है कि चाय बिना बिस्कुट के पीना अधूरा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह खाली पेट यह आदत आपकी सेहत के साथ क्या कर रही है?
जितना हल्का और बेहतरीन यह कॉम्बिनेशन लगता है, उतना ही यह शरीर को नुकसान पहुंचाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सुबह-सुबह खाली पेट चाय और बिस्कुट कई समस्याओं की वजह बन सकती है। जैसे पाचन, वजन, ब्लड शुगर और यहां तक कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है।
सुबह चाय के साथ बिस्कुट खाना क्यों है नुकसानदायक
बिस्कुट में होता है शुगर का भंडार
बाजार में मिलने वाले ज्यादातर बिस्कुट मैदा, शुगर, रिफाइन्ड ऑयल और प्रिजरवेटिव्स से बने होते हैं। सुबह खाली पेट मैदा और शक्कर शरीर में जाकर पाचन को धीमा करती है, ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाती है, वजन बढ़ाती है। यह शरीर को एनर्जी नहीं, बल्कि बुरे कार्ब्स देता है जो सिर्फ पाचन पर बोझ बढ़ाते हैं।
चाय में मौजूद कैफिन पाचन को बिगाड़ देते हैं
चाय में कैफीन जैसे ज्यादा होती है। इसलिए ये एसिडिटी पैदा करती है, गैस बढ़ाती है, पेट में जलन और भारीपन का कारण बनती है। जब इसमें मैदा मिल जाता है, तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
बिस्कुट चाय में डुबोकर खाने से बनता है ‘शुगर बम’
जब आप बिस्कुट चाय में डुबोते हैं तो चाय की गर्मी उसके अंदर मौजूद शुगर और ऑयल को और एक्टिव कर देती है। जिसकी वजह से बॉडी में ग्लूकोज का लेवल तेजी से बढ़ता है, इंसुलिन स्पाइक होता है, वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है।
पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या
मैदा और गरम चाय का संयोजन पेट में एसिड बढ़ाता है। जिसकी वजह से पेट में सूजन, गैस, पेट दर्द और कब्ज की दिक्कत होती है। कई लोग सोचते हैं कि यह सामान्य है, लेकिन यह गलत खानपान का सीधा परिणाम है।
शरीर को मिलती है ‘खोखली एनर्जी’
सुबह चाय-बिस्कुट खाने से शरीर को कुछ समय के लिए एनर्जी मिलती हुई महसूस होती है, लेकिन असल में यह सिर्फ शुगर होती है। कुछ समय बाद शरीर फिर थका हुआ और कमजोर महसूस करता है। यानी यह शरीर को असली पोषण नहीं देता।
दिल और कोलेस्ट्रॉल पर भी असर
बिस्कुट बनाने में इस्तेमाल होता है हाइड्रोजेनेटेड ऑयल, वेजीटेबल ऑयल, ट्रांस फैट, ये सब कोलेस्ट्रॉल आपका बढ़ाते हैं। साथ ही हार्ट हेल्थ के लिए खराब है। इतना ही नहीं फैटी लिवर की वजह बन सकते हैं।
सुबह चाय-बिस्कुट की जगह क्या खाना चाहिए
- मूंगफली या भूने हुए चने खा सकते हैं।
- 2 भीगे हुए बादाम खा सकते हैं।
- गुड़ और चना खा सकते हैं।
- मखाने खा सकते हैं।
हेल्दी सुबह की शुरुआत कैसे करें?
- सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी या नींबू पानी पिएं।
- उसके 10 मिनट बाद चाय लें।
- चाय के साथ कुछ फाइबर और प्रोटीन युक्त स्नैक खाएं।
- मैदा, शुगर और ट्रांस फैट वाली चीज़ों से बचें
सुबह चाय और बिस्कुट खाने की आदत भले ही सरल और आरामदायक लगे, लेकिन यह धीरे-धीरे शरीर को कई समस्याओं की तरफ ले जाती है। यानी आप थोड़े से बदलाव के साथ आप हेल्दी सुबह और बेहतर ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट डॉ नीति शर्मा का कहना है कि खाली पेट मीठे बिस्कुट खाने से अचानक ब्लड शुगर बढ़ता है, जिससे दिनभर थकान, चक्कर और भूख बढ़ने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए सुबह हमेशा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होनी चाहिए।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
