Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नाश्ते के लिए घर पर फटाफट बनाएं ''ढोकला'', ये है रेसिपी

सूजी से नाश्ते के लिए भी कई सारे पकवान बनाए जा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सूजी का ढोकला बनाने की रेसिपी। सूजी का ढोकला बनाना बहुत आसान है। आज ही इसे नाश्ते के लिए बनाएं और ढोकला का मजा लें।

नाश्ते के लिए घर पर फटाफट बनाएं ढोकला, ये है रेसिपी
X

सूजी का हलवा और उपमा तो अक्सर आप बनाती हैं। लेकिन सूजी से नाश्ते के लिए भी कई सारे पकवान बनाए जा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सूजी का ढोकला बनाने की रेसिपी।

सूजी का ढोकला बनाना बहुत आसान है। आज ही इसे नाश्ते के लिए बनाएं और ढोकला का मजा लें। इस तरीके से बनाया गया ढोकला बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएगा।

सूजी इंस्टेंट ढोकला के लिए सामग्री

  • सूजी: 1 कप
  • फेंटी हुई खट्टी दही: 1 कप
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 टी स्पून
  • पानी: 2 टेबल स्पून
  • रिफाइंड ऑयल: 1 टेबल स्पून
  • बेकिंग सोडा: 1 टी स्पून
  • नमक: 1 टी स्पून
  • दरदरी कुटी काली मिर्च: 1 टी स्पून

तड़के के लिए

  • रिफाइंड ऑयल: 1 टेबल स्पून
  • करी पत्ता: 10-12
  • हरी मिर्च: 2-3
  • हींग पावडर: चुटकी भर
  • राई: 1 टी स्पून
  • जीरा: 1 टी स्पून
  • हरी धनिया: सजाने के लिए (बारीक कटी हुई)

विधि

  • सूजी में दही, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, रिफाइंड ऑयल और नमक डालकर एक सार करें।
  • दस मिनट तक ढंक कर रख दें। सूजी फूलती है, इसलिए थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर मिश्रण ढोकले लायक करें।
  • इसमें बेकिंग सोडा डाल कर हल्के हाथों से चलाएं।

यह भी पढ़ें: पालक स्वीट्स: हेल्दी पालक से बनाएं ये मीठी डिश, बच्चे कहेंगे वाह!

  • ढोकला बनाने वाले बर्तन को रिफाइंड ऑयल लगाकर चिकना करके उसमें मिश्रण पलटें।
  • लगभग 10-15 मिनट भाप में पकाएं। चाकू डाल कर देखें, यदि पक गया हो तो ढोकले वाला बर्तन बाहर निकाल कर रखें।
  • दस मिनट बाद ढोकला प्लेट में निकालें। तेल में हींग, जीरा, करी पत्ता डाल कर तड़का तैयार करें और उसे ढोकले पर डाल दें।
  • मनचाहे टुकड़े काटें और चटनी के साथ सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story