सोन पापड़ी रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं सोनपापड़ी, खाएं और करें गिफ्ट
सोन पापड़ी बनाने के विधि के बारे में जानिए। सोहन पापड़ी या सोम पापड़ी या सोहन हलवा या पतीशा एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Dec 2017 12:05 PM GMT Last Updated On: 2022-08-09 11:40:52.0
क्रिसमस के सीजन में कई तरह के ड्रायफ्रूट्स गिफ्ट के रूप में दिए जाते हैं। यदि इस बार आप अपने हाथों से बने स्वीट डिश गिफ्ट करना चाहते हैं, तो सोन पापड़ी इसका अच्छा विकल्प हो सकती है।
आपको सोन पापड़ी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। सोहन पापड़ी या सोम पापड़ी या सोहन हलवा या पतीशा एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। अाइये आज हरिभूमि तड़का कॉलम में सोन पापड़ी बनाने के विधि के बारे में जानते है।
सोन पापड़ी बनाने की विधि:
- मैदा और बेसन को अच्छी तरह मिला लें। अब एक पैन में घी गर्म करें धीमी आंच पर यह मिश्रण उसमें डालकर भून लें।
- जब मिश्रण भुन जाये तो उसे ठंडा होने के लिये रख दें। एक बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर 2 तार की चाशनी बना लें।
- इस चाशनी को भुने हुए मिश्रण में डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब एक प्लेट में घी लगा लें और उसमें यह मिश्रण पलट दें।
- उसके ऊपर से बीज छिड़क दें ठंडा होने पर उसके चौकोर टुकड़े काट लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story