Logo
Shubman Gill Fined: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार शतक के बाद भी शुभमन गिल और उनकी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ बीसीसीआई ने एक्शन लिया है।

नई दिल्ली। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के एक मुकाबले  में 35 रन से हराया। इस मैच में गिल ने पारी की शुरुआत करते हु 55 गेंद में 104 रन ठोके। इसके बावजूद बीसीसीआई ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। अब गिल के खिलाफ क्यों ऐसा हुआ। आइए आपको बताते हैं। दरअसल, गुजरात टाइटंस के कप्तान के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से बीसीसीआई ने कार्रवाई की। गिल पर स्लो ओवर रेट के कारण 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। 

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में दूसरी बार ये गलती की थी। इसी वजह से स्लो ओवर रेट से जुड़े आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट की वजह से गुजरात टाइटंस द्वारा दूसरी बार गलती दोहराने से गिल पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। सिर्फ गिल पर ही जुर्माना नहीं लगा है, बल्कि प्लेइंग-11 में शामिल खिलाड़ियों को भी या तो 6 लाख या मैच फीस का 25 फीसदी जो भी कम हो, उतना जुर्माना देना होगा। 

इससे पहले भी गिल पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लग चुका है। जहां तक मैच की बात है तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी ते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 231 रन बनाए थे। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 210 रन की रिकॉर्ड साझेदारी हुई थी। गिल ने 55 गेंद में 104 रन और सुदर्शन ने 51 गेंद में 103 रन की पारी खेली थी। दोनों ने मिलाकर कुल 13 छक्के उड़ाए थे। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन बना सकी। चेन्नई की तरफ से डेरिल मिचेल ने सबसे अधिक 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा मोईन अली ने 56 रन बनाए थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने भी 11 गेंद में नाबाद 26 रन बनाए। लेकिन, वो भी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाए। इस हार के बाद चेन्नई का प्लेऑफ का गणित गड़बड़ा गया है। 

5379487