Rat Problem: घर में उछल-कूद मचा रहे हैं चूहे? 5 तरीकों से घर से बाहर खदेड़े, दोबारा नहीं दिखेंगे

how to get rid of rats
X

चूहों को भगाने के घरेलू उपाय।

How to Get Rid of Rats: घर में अगर चूहे दिख जाएं तो परेशान होना लाजिमी है। ऐसी सूरत में कुछ तरीके आजमाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।

How to Get Rid of Rats: चूहे घर में घुस आएं तो चैन से रहना मुश्किल हो जाता है। यह ना सिर्फ रसोई में रखा अनाज खराब कर देते हैं, बल्कि कपड़े, किताबें और फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाते हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि चूहे तेजी से बढ़ते हैं और थोड़े समय में घर में दर्जनों की तादाद में हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें समय रहते भगाना बेहद जरूरी है।

अक्सर लोग चूहों को भगाने के लिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल्स और प्वॉइज़न का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि आप कुछ घरेलू और सुरक्षित उपाय अपनाएं, जो चूहों को बाहर खदेड़ दें और दोबारा अंदर आने न दें। आइए जानते हैं 5 असरदार तरीके।

पुदीना ऑयल

चूहे पुदीना की तेज स्मैल बिल्कुल पसंद नहीं करते। चूहों से मुक्ति पाने के लिए कॉटन के गोले पर पुदीने का तेल डालकर घर के कोनों, किचन और चूहों के आने-जाने की जगह पर रखें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे और वापस अंदर आने से कतराएंगे। यह तरीका पूरी तरह नेचुरल और हार्मलेस है।

नीम के पत्ते और नीम का तेल

नीम में कीटाणुनाशक गुण पाए जाते हैं, जो चूहों को भी दूर रखते हैं। नीम की पत्तियां घर के उन हिस्सों में रखें जहां चूहे ज्यादा उछल-कूद मचाते हैं। इसके अलावा नीम के तेल का छिड़काव करने से भी चूहे वहां रुकना पसंद नहीं करेंगे। यह उपाय लंबे समय तक असर करता है।

प्याज और लहसुन की स्मैल

प्याज और लहसुन की तीखी स्मैल चूहों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। घर के कोनों में प्याज के टुकड़े या लहसुन की कलियां रखने से चूहे वहां से भाग जाते हैं। हालांकि प्याज जल्दी खराब हो जाता है, इसलिए इसे हर दो-तीन दिन में बदलना जरूरी है। यह एक आसान और कारगर घरेलू उपाय है।

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल

चूहों को एल्युमिनियम फॉयल की खड़खड़ाहट और उसकी चिकनाई वाली सतह पसंद नहीं आती। जिन जगहों पर चूहे ज्यादा आते हों वहां एल्युमिनियम फॉयल बिछा दें। यह उन्हें डराकर दूर रखने का आसान तरीका है और इससे घर के सामान को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

दरारें और छेद बंद करें

घर की दीवारों और फर्श में छोटे-छोटे छेद और दरारें चूहों का अड्डा बन जाते हैं। इन जगहों को सीमेंट या स्टील जाली से बंद कर दें। इससे चूहों का अंदर घुसना बंद हो जाएगा। यह स्थायी समाधान है जिससे दोबारा चूहे घर में आने की आशंका बहुत कम हो जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story