Rangoli Colors: लाल, नीला, हरा... हर रंग आसानी से बनेगा! रंगोली के लिए घर पर ऐसे तैयार करें कलर

रंगोली के लिए घर पर कलर बनाने का तरीका।
Rangoli Colors: त्योहारों में घर की सजावट अधूरी मानी जाती है अगर रंगोली न बनाई जाए। चाहे दिवाली हो या फिर कोई और शुभ अवसर, रंगोली हर आंगन को आकर्षक और पॉजिटिविटी से भर देती है। अक्सर लोग बाजार से खरीदे गए रंगों का इस्तेमाल करते हैं जिनमें केमिकल मिला होता है। आप चाहें तो रंगोली के रंगों को घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
घर पर बने नेचुरल रंगोली कलर्स सबसे बेस्ट विकल्प हैं। ये न सिर्फ हेल्दी और सुरक्षित होते हैं बल्कि आसानी से तैयार भी हो जाते हैं। खास बात यह है कि इन रंगों के लिए आपको घर की किचन और बगीचे से ही सामान मिल जाएगा।
रंगोली के रंग कैसे तैयार करें?
सफेद रंग: सफेद रंग के लिए चावल का आटा या सूजी इस्तेमाल करें। इसे सीधे रंगोली के लिए यूज़ किया जा सकता है, जिससे डिजाइनों में आकर्षक कॉन्ट्रास्ट आता है। ये कैमिकल कलर का बेहतरीन विकल्प भी रहेगा।
लाल रंग: लाल रंग बनाने के लिए सूखे चुकंदर को पीस लें, इसे सुखाने में दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है। इसके बाद चुकंदर पाउडर को आटे या सूजी में मिलाकर रंगोली पाउडर तैयार करें।
नीला रंग: नीला रंग तैयार करने के लिए सूखे नीले फूल जैसे अपराजिता या नीले गुलमोहर के फूलों को सुखाकर पीस लें। इससे गहरा और नेचुरल नीला रंग बन जाएगा।
हरा रंग: हरा रंग पाने के लिए सूखे पत्तों या पालक का इस्तेमाल करें। इन्हें सुखाकर पीसें और आटे के साथ मिलाएं। हरा रंग एकदम फ्रेश और प्राकृतिक लगेगा।
पीला रंग: पीला रंग हल्दी से आसानी से तैयार किया जा सकता है। हल्दी पाउडर में थोड़ा आटा मिलाकर हल्का और स्मूद टेक्सचर वाला रंगोली कलर तैयार हो जाता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
