संतरे का जूस पीने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
संतरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के साथ-साथ संतरे के जूस पीने के फायदे भी होते हैं। संतरा का जूस पीने से स्वास्थ्य और स्किन दोनों को फायदा पहुंचता है। संतरा और संतरे का जूस शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर साबित होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Jun 2018 10:52 AM GMT
संतरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। संतरे के साथ-साथ संतरे के जूस पीने के फायदे भी होते हैं। संतरा का जूस पीने से स्वास्थ्य और स्किन दोनों को फायदा पहुंचता है। संतरा और संतरे का जूस शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करता है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर साबित होता है।
संतरे में सबसे ज्यादा विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा संतरे में विटामिन ए, पोटैशियम, फाइबर आदि पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। संतरे का जूस बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फायदेमंद होता है।
संतरे के जूस पीने के फायदे
- संतरे का जूस पीने से शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है।
- इससे शरीर छोटी-छोटी बीमारियां जैसे- सर्दी, जुकाम, खांसी से बार-बार बीमार नहीं पड़ता है।
- संतरे का जूस पीने से शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व नष्ट होते हैं।
- इसके सेवन से कैंसर का खतरा नहीं होता है।
- संतरा का जूस पीने से शरीर पाचन क्रिया सही रहती है।
- साथ ही पेट से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है।
- संतरे का जूस पीने से पूरी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन सही तरह होता है।
- शरीर के किसी हिस्से में अगर सूजन है तो संतरे का जूस उसे कम करने में सहायक साबित हो सकता है।
- संतरे के जूस से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- संतरे का जूस पीने से दिल संबंधी बीमारी होने के चांसेस कम हो जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story