गर्मी में इस एक फल को खाने से प्रेग्नेंसी में नहीं होगा डिप्रेशन
महिलाओं के लिए प्रेग्नेंट होना उनकी लाइफ का सबसे खास पल होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हर कोई गर्भवती महिला का खूब ख्याल रखता है, जिससे महिला और उसके होने वाले बच्चे को कोई परेशानी न हो। प्रेग्नेंसी के समय अक्सर ऐसा होता है कि महिला का मूड बदलता रहता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 19 April 2018 11:35 AM GMT
महिलाओं के लिए प्रेग्नेंट होना उनकी लाइफ का सबसे खास पल होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हर कोई गर्भवती महिला का खूब ख्याल रखता है, जिससे महिला और उसके होने वाले बच्चे को कोई परेशानी न हो। प्रेग्नेंसी के समय अक्सर ऐसा होता है कि महिला का मूड बदलता रहता है।
प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को डिप्रेशन भी होता है। ऐसे में आप डिप्रेशन से बचने के लिए संतरा खा सकती हैं।
संतरा एक ऐसे फल के रूप में काम करेगा जिसे आपका टेस्ट भी चेंज हो जाएगा। साथ ही बच्चे को भी पोषण मिलेगा। इसके अलावा भी प्रेग्नेंसी के समय संतरा खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं।
प्रेग्नेंसी में संतरा खाने के फायदे
- प्रेग्नेंसी के दौरान संतरा खाने से शरीर में पानी की पूर्ति होती है।
- संतरे के सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में सोडियम और पोटैशियम मिलता रहता है।
- प्रेग्नेंसी में संतरा खाने से बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलता है।
- गर्भावस्था में संतरा खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: ये है कमर दर्द का घरेलू उपाय, इन तरीकों को अपनाने से जल्द मिलेगी राहत
- शरीर में विटामिन सी की मात्रा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- संतरे के जूस के साथ आयरन की टैबलेट खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल मेंटेन रहता है।
- महिला के शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होने से बच्चे का दिमाग स्वस्थ रहता है।
- हार्मोन चेंजेस के कारण महिलाओं को डिप्रेशन की समस्या होती है। संतरा खाने से तनाव कम हो जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story