Logo
election banner
Iron Deficiency Symptoms: शरीर में अगर आयरन की कमी हो जाए तो इसके कई शुरुआती लक्षण नजर आते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

Iron Deficiency Symptoms: खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिंस और न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। आयरन भी एक ऐसा तत्व है जो अगर शरीर में कम हो जाए तो कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी देखी जाती है। बॉडी में आयरन कम होने पर रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन कम हो जाता है। 

शरीर में आयरन कम हो तो कुछ शुरुआती लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों पर अगर ध्यान न दिया जाए तो गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। हेल्थलाइन के मुताबिक जानते हैं आयरन की कमी से नजर आने वाले लक्षण। 

आयरन की कमी के लक्षण

थकान, कमजोरी - बहुत से लोगों को शरीर में अक्सर थकान और कमजोरी बनी रहती है। ऐसा बॉडी में आयरन की कमी की वजह से होता है। बॉडी में आयरन कम हो जाने पर रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन धीमा हो जाता है और शरीर वीक महसूस होने लगता है। 

इसे भी पढ़ें: Tomato Benefits: गर्मी में रोज़ पिएं एक गिलास टमाटर का सूप, पाचन सुधरेगा, स्किन में आ जाएगा ग्लो, 5 बड़े फायदे मिलेंगे

शरीर का पीलापन - शरीर में अगर पीलापन नजर आए तो ये भी आयरन की कमी के संकेत हो सकते हैं। खून की कमी होने पर स्किन में पीलापन नजर आने लगता है। खून की ज्यादा कमी हो जाए तो ये बेहद गंभीर हो सकती है। 

एनीमिया - महिलाओं में अक्सर एनीमिया की शिकायत देखने को मिलती है। शरीर में हीमोग्लोबिन को मेंटेन रखने के लिए आयरन की जरूरत पड़ती है। अगर आयरन कम हो तो हीमोग्लोबिन कम हो जाता है।  इससे एनीमिया का रिस्क बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें: Poppy Seeds Benefits: छोटे सफेद बारीक दानों में है सेहत का खज़ाना, दिमाग बनाता है मजूबत, हार्ट हेल्थ होती है दुरुस्त

आयरन की कमी दूर करने वाली चीजें
शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए कुछ चीजों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए खाने में ब्रोकली, पालक, अंडा, भीगे किशमिश, चुकंदर जैसी चीजों को शामिल करें। 

5379487