खट्टा-मीठा ''मिक्स फ्रूट जैम'' बनाने का ये है आसान तरीका
बच्चों से लेकर बड़ों को भी बेहद पसंद है मिक्स फ्रूट जैम

X
haribhoomi.comCreated On: 14 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. जैम हर बच्चे और हर बड़ों को बेहद भाते हैं। जैम को आप रोटी, परांठे या ब्रेड में लगाकर खाने का मजा ही अलग है। लेकिन अक्सर घरों में जैम मार्केट से ही खरीदे जाते हैं, लेकिन आज की इस रेसिपी से आप घर बैठे आसानी से मिक्स फ्रूट जैम बनाना सीख सकते हैं, ये है आसान तरीका...
आवश्यक सामग्री ( करीब 10 लोगों के लिए)
अंगूर - 1 किलो
सेब - 6
पपीता - 1
केला- 3
छोटा पाइनेप्पल - 1
सिट्रिक एसिड - 6 टेबलस्पून
चीनी - 1 किलो
नमक - स्वादानुसर
नींबू रस- स्वादानिसार
ऐसे बनाएं मिक्स फ्रूट जैम...
- मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिए सबसे पहले पपीता और पाइनएपल लें। अच्छी तरह से इसे छिलके से अलग करके काट लें।
- सेब को छिलने की जरूरत नहीं है इसे बिना छिले ही काट लें।
- फलों को काटने के बाद बर्तन में लगभग एक लीटर पानी डालें और कटे हुए फलों को उबाल लें।
- अब फलों को पानी से अलग कर लें और ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद सेब के छिलके निकाल लें।
- मिक्सर ग्राइंडर में सभी फलों को डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
- अब एक पैन लें फलों का पेस्ट डाल दें, फिर ऊपर से शक्कर और नमक डालें। लेकिन इसे हल्की आंच पर लगातार चलाते रहें।
- अब इसमें सिट्रिक एसिड डालकर करीब 2 मिनट तक चलाएं, गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
- चम्मच से उठाने पर यह महसूस हो जाए कि जैम एक ही जगह पर रूका हुआ है तो आपका जैम तैयार है।
- जैम के बनने के बाद उसे एक टाइट कंटेनर में रखर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे ब्रेड के साथ सुबह नाश्ते में सर्व करें। यकीनन घर में बना हुआ जैम आपको बेहद पसंद आएगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story