लेफ्ट हैंडेड होते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा खुराफाती
लेफ्ट-हैंडेड लोग अन्य लोगों के मुकाबले में चीज़ों को एक अलग नजरिये से देखने की क्षमता रखते हैं।

X
Pritika RaiCreated On: 9 April 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हाथ की कलाकारी तो आप सबने देखी होगी जैसे कि- पेंटिंग बनाना, पेन की सहायता से कोई भी चित्र बनाना आदि। ऐसी ही कई कलाकारियां आपने अपने हाथों से की होगी। इसके साथ ही एक ऐसी बात जो आप सब बखूबी जानते हैं और इसके बारे में सुन भी रखा होगा। जी हां- हम बात कर रहे हैं ऐसे लोग की जो राइट के बजाय लेफ्ट हैंडिड होते हैं यानि कि बाएं हाथ का इस्तेमाल करने की जगह हरेक एक काम में अपने बाएं हाथ का प्रयोग करते हैं।
ऐसे लोगों के बारे में अकसर यह धारणा बना लेते हैं कि बाहिने हाथ का प्रयोग करने वाले यानि लेफ्ट हैंडेड लोगों कि छवि अच्छी नहीं होती। लेकिन यह सब अंधविश्वास की बातें हैं। हकीकत में लैफ्ट हैंडेड लोग बाकियों की तुलना में काफी खुराफाती या यूं कहें कि टैलेंटिड होते हैं। आपने अक्सर देखा होगा, यदि कोई बच्चा अपने मम्मी-पापा के सामने बाएं हाथ से खाना खा रहा हो तो उसे डांट पड़ती है। और तभी उसे उसके दाहिने हाथ का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। उसे यह समझाया जाता है कि बाएं हाथ का प्रयोग करना गलत है।
1. इसमें कोई दो राय नहीं कि हम अपने बाएं हाथ के मुकाबले में अपने दाहिने हाथ के प्रयोग करने वाले लोग बाकियों की तुलना में ज्यादा एक्टिव रहते हैं और तीव्रता से काम पाते हैं। एक सर्वे के मुताबिक किसी क्षेत्र की 100 फीसदी जनसंख्या में से अधिकतम 10 प्रतिशत लोग बाएं हाथ का प्रयोग करने वाले होते हैं। वे खाते समय, काम करते समय और यहां तक कि लिखते समय भी अपने बाएं हाथ को इस्तेमाल में लाते हैं।
2. हर कार्य में बाएं हाथ का प्रयोग करने वालों में एक खास बात देखी गई है। ये लोग अपने बाएं हाथ को तो बखूबी इस्तेमाल कर ही लेते हैं, साथ ही इनमें उतनी या फिर उससे कुछ ही कम कुशलता से अपने दाहिने हाथ को प्रयोग करने की भी कला होती है।
3. बाएं हाथ का प्रयोग करने वाले लोग, जिन्हें सामान्य भाषा में लेफ्ट हैंडेड पीपल भी कहा जाता है, उनका आईक्यू लेवल अधिक होता है। एक शोध के मुताबिक किसी आइक्यू टेस्ट में सफल होने वालों की लिस्ट में सबसे ज्यादा वही लोग थे जो लैफ्ट-हैंडेड हैं।
4. शोधकर्ताओं का मानना है कि लेफ्ट हैंडेड लोग अन्य लोगों के मुकाबले में चीज़ों को एक अलग नजरिये से देखने की क्षमता रखते हैं। सबजेक्ट चाहे कोई भी हो वह एक दम अलग दिल्चस्प निष्कर्ष निकालते हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी ख़बर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story