Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्पाइसी पास्ता, करें गरमा-गरम सर्व

खाने-पीने के शौकीन लोगों को चटपटी चीजे खाना ज्यादा पसंद होती है।

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं स्पाइसी पास्ता, करें गरमा-गरम सर्व
X

खाने-पीने के शौकीन लोगों को चटपटी चीजे खाना ज्यादा पसंद होती है। मौसम कोई भी हो लेकिन लोग अपनी पसंद के अनुसार खाना खाते हैं।

इसे भी पढ़ें- ऐसे बनाएं 5 मिनट में स्वादिष्ट बटर चीज डोसाः रेसिपी

मौसम के हिसाब से खाने का टेस्ट और बनाने का तरीका बदल देते है। गर्मी के बाद बारीश का मौसम आते ही महिलाएं घरों में मूंग बड़ा, पकौड़ा, भजिया जैसी चीजे बनाना शुरू कर देती हैं।

जल्दी बन भी जाए और मन को भी भाए तो आप स्पाइसी पास्ता को खाएं। हरिभूमि की तड़का लाइव टीम जब अपने अगले कॉलम के लिए महावीर नगर निवासी प्रिया से मिली, तो उन्होने अपनी खास डिश स्पाइसी पास्ता बनाने की विधि शेयर की।

सामग्री-:

एक पैकेट पास्ता, 1 प्याज, 1 आलू, 1 कटोरी कटी हुई पत्ता गोभी, आधी कटोरी कटी हुई गाजर, 1 शिमला मिर्च, सोया सॉस, चिली सॉस, दो टोमैटो कैचप, मैगी मसाला, तेल, जीरा, लहसुन व अदरक का पेस्ट, धनिया पत्ती

बनाने की विधि-:

कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाने के बाद जीरा डाल दें। लहसुन, अदरक का पेस्ट और प्याज डालकर थोड़ा भून लें। आलू, पत्ता गोभी, गाजर को डालकर पका लें। अपने पसंद अनुसार टमाटर भी डाल सकते हैंं।

इसे भी पढ़ें- कुछ चटपटा खाने का मन है तो बनाएं स्पेशल कचौरी: रेसिपी

हरी मिर्च काटकर और मैगी मसाला और नमक स्वादानुसार डाल दें। इसके बाद चिल्ली सॉस, सोया सॉस और टोमैटो कैचप को मिक्स कर लें। इसके बाद बाउल किया हुआ पास्ता को डालकर धनिया पत्ती डालकर गर्निश करें। स्वादिष्ट जायकेदार पास्ता को सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story