Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रजाई में दुबक कर बैठने के बाद भी बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं पैर? जानिए बॉडी आपको दे रही कौन से गंभीर संकेत

रजाई में बैठे रहने के बाद भी बर्फ की तरह पैरों का ठंडा निकलना आपके लिए वॉर्निंग साइन हो सकता है। यहां देखिये किन बीमारियों के पनपने की आशंका है।

What is the reason behind cold hands and feet in winter?
X

सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे रहने के पीछे क्या है वजह?

Cold Hand And Feet In Winter Season: कड़कड़ाती सर्दी (Winter Season) और रूह कंपकपा देने वाली हवाओं से अपने आपको बचाने के लिए हर कोई गर्म कपड़े, ग्लव्स, सॉक्स आदि चीजें पहनता ही है। नॉर्थ इंडिया में चल रही कोल्ड वेव की वजह से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। सर्दी की वजह से घरों में हीटर और ब्लोअर जैसे उपकरणों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोग कंबल और रजाईयों में दुबक कर बैठे हैं। लेकिन सर्दी से बचाव के लिए इतने एफर्ट करने के बाद भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके हाथ-पैर कंबल और रजाई में बैठकर भी गर्म नहीं होते हैं। ये समस्या काफी आम हो गयी है, हर घर में ऐसा एक शख्स तो होता है जिसके हाथ-पैर हमेशा ठंडे ही रहते हैं। अगर ये समस्या आपको भी सता रही है तो सावधान हो जाइए क्योंकि ये आपकी शरीर में पनप रही कई बीमारियों के होने का संकेत हो सकता है। इन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आपकी ये समस्या आपको किन बीमारियों की तरफ ले जा रही है और आप इससे छुटकारा कैसे पा सकते हैं?

विंटर सीजन में हाथ-पैर ठंडे रहने के ये कारण:-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों के बिना अंडरलाइंग डिजीज के नैचुरली हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी सेहत की एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत है। अब हम आपको बताएंगे किन बीमारियों का संकेत देती है ये समस्या:-

- ठीक तरह से ब्लड सर्कुलेशन ना होना

सर्दियों के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ना इंसान के पैरों और हाथों के ठंडे होने की बहुत ही आम सी वजह है। जैसे ही बाहर का टेम्प्रेचर कम होता है, हमारा शरीर कोर को गर्म रखने का काम शुरू कर देता है। जिससे हमारे ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं और शरीर के कोर पार्ट तक ब्लड कम पहुंचता है, जिससे हाथ और पैर ठंडे हो जाते हैं।

- एनीमिया की समस्या

शरीर में एनीमिया की समस्या तब होती है, जब किसी व्यक्ति में रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम हो जाती है। ऐसा आयरन, B12 की कमी या किसी क्रॉनिक किडनी डिजीज के कारण होता है। इस वजह से हमारे हाथ और पैर ठंडे हो जाते हैं।

- डायबिटीज की समस्या

अगर आप डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त हैं, तो आपको सर्दियों में अपना खास ध्यान रखने की जरूरत है। क्योंकि इस वजह से भी पैरों और हाथों में सर्कुलेशन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। एब्नार्मल ब्लड शुगर लेवल से आर्टरीज पर बुरा असर पड़ सकता है। जिससे टिश्यूज तक ब्लड सप्लाई कम होती है और हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं।

- हाइपोथायरायडिज्म की समस्या

अंडरएक्टिव थायराइड ग्लैंड, थायराइड हॉर्मोन के लो लेवल को बनाये रखते हैं। जिनका मेटाबॉलिज्म पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन और बॉडी टेम्प्रेचर पर बुरा असर होता है। इससे हाथ-पैर ठंडे रह सकते हैं।

ठन्डे हाथ-पैरों की समस्या से पाएं छुटकारा

अगर आपको ठंडे पैर की समस्या है तो इसे वार्म अप करने के कुछ तरीके यहां बताए जा रहे हैं-

1. सर्दियों में जमीन पर नंगे पैर ना चलें, मोजे और चप्पल जरूर पहने।

2. धूम्रपान करना बिल्कुल बंद कर दें। क्योंकि निकोटीन ब्लड को शरीर में सही से नहीं पहुंचने देता।

3. अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना बहुत जरूरी है।

4. स्ट्रेस ना लें।

5. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के लिए एक्सरसाइज करें।

और पढ़ें
Next Story