Jeans Washing: जींस धोने पर नहीं निकलेगा रंग, वॉशिंग के 5 स्टेप्स करें फॉलो, लगेगा नए जैसा

घर में जींस क्लीनिंग करने के टिप्स।
Jeans Washing Tips: जींस हर किसी की वार्डरोब का अहम हिस्सा होती है। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस या फिर कैज़ुअल आउटिंग जींस हर मौके पर कम्फर्टेबल और स्टाइलिश लुक देती है। लेकिन सबसे बड़ी परेशानी तब आती है जब कुछ धुलाई के बाद ही जींस का रंग फीका पड़ने लगता है। अक्सर लोग सही तरीके से जींस वॉश नहीं करते और इसकी वजह से उनका पसंदीदा जींस पुराना सा दिखने लगता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी जींस लंबे वक्त तक नई जैसी दिखे और उसका रंग लंबे समय तक बरकरार रहे, तो वॉशिंग के दौरान कुछ खास स्टेप्स फॉलो करना जरूरी है। इन्हें अपनाकर आप अपनी जींस को ज्यादा समय तक टिकाऊ और स्टाइलिश रख सकते हैं।
जींस वॉशिंग के 5 टिप्स
जींस को अंदर से पलटकर धोएं: जींस को हमेशा उल्टा करके धोना चाहिए। इससे डेनिम का ऊपरी रंग सुरक्षित रहता है और धुलाई के दौरान घिसने से कपड़ा खराब नहीं होता। इस तरीके से जींस का रंग लंबे समय तक नया बना रहता है।
ठंडे पानी का इस्तेमाल करें: गर्म पानी जींस के रंग को जल्दी फीका कर देता है। इसलिए जींस को हमेशा ठंडे पानी से ही धोएं। इससे न केवल कपड़ा मुलायम बना रहता है बल्कि फाइबर भी सुरक्षित रहते हैं।
हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें: जींस को धोने के लिए हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा केमिकल वाला डिटर्जेंट रंग और फैब्रिक दोनों को नुकसान पहुंचाता है। लिक्विड डिटर्जेंट जींस के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
ज्यादा बार न धोएं: जींस को रोज़ धोने की जरूरत नहीं होती। इसे 4-5 बार पहनने के बाद धोना बेहतर है। ज्यादा बार धोने से कपड़े की मजबूती और रंग दोनों जल्दी खराब हो जाते हैं।
धूप में सीधे न सुखाएं: जींस को हमेशा छांव में सुखाना चाहिए। तेज धूप में सुखाने से इसका रंग फीका हो जाता है और कपड़ा कठोर लगने लगता है। छांव में सूखने से जींस का रंग और फाइबर लंबे समय तक अच्छे बने रहते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
