आम के शौकीन लोगों के लिए घर पर बनाएं आम की बर्फीः रेसिपी
इसका स्वाद आप और आपके परिवार को बहुत पसन्द आएगा।

बारिश के बाद आम या आम से बनी डिशेज हमारी शरीर के लिए और भी फायदेमंद रहती है, ऐसे में हम आपको आज खिलाते हैं आम से बनी आम की बर्फी।
इसे आप ताजा पके हुए मीठे आम से बनाइए या प्रिजर्व किए हुए आम के पल्प से, इसका स्वाद आप और आपके परिवार को बहुत पसन्द आएगा।
हम आम की बर्फी को बेसन डालकर बना रहे हैं, लेकिन आम की बर्फी को तैयार कर सकते हैं।
आज हरिभूमि के तड़का में आपके सामने आम से बनी डिश आम बर्फी पेश कर रही हैं...
सामग्री-
आम का पल्प 2 कप , चीनी 150 ग्राम (3/4 कप), बेसन 100 ग्राम (1 कप), देशी घी 75 ग्राम ( 1/3 कप), काजू 15, पिस्ते 10 -12, इलाइची पावडर 1.4 चम्मच
विधि-
बड़े आकार के 2 आम छील कर, गूदा निकाल लीजिए, इसके बाद इसे पीसें और 2 कप आम का पल्प तैयार कर लीजिए।
काजू छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिए। पिस्ते पतले पतले काट लीजिए। इलाइची छील कर कूट लीजिए। कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिए।
घी पिघलने पर बेसन डालिये और बेसन के ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिए। भुना हुआ बेसन प्याले में निकाल कर रख लीजिए।
आम का पल्प और चीनी मिलाकर कढ़ाई में डालिए और पकने दीजिए। थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते जाइए। चीनी घुलने और आम के पल्प को गाढ़ा होने दीजिए।
आम का पल्प गाढ़ा होने के बाद, भुना हुआ बेसन, आम और चीनी के गाढ़े पल्प में मिलाइए और चमचे से चलाते हुये पकाइए। जब मिश्रण हलवे जैसा गाढ़ा हो जाए और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे।
तब इसमें थोड़े से काजू बचाकर, काजू के टुकड़े और कुटी हुई इलाइची डालिए और जमने वाली कन्सिस्टैन्सी तक चमचे से लगातार चलाते हुए पका लीजिए।
पहले से चिकनी की गई प्लेट में मिश्रण डालिए और एक जैसा फैला दीजिए, ऊपर से कतरे हुए काजू, पिस्ते डाल कर चिपका दीजिए।
प्लेट में डाले हुए मिश्रण को ठंडा होने दीजिए, 2 घंटे में आम की बर्फी ठंडी होकर जम कर तैयार हो जाएगी।
आम की बर्फी को आप अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिए। स्वादिष्ट आम की बर्फी तैयार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App