Harsingar Plantation: गमले में उगा लें हरसिंघार का पौधा, सुगंधित फूलों से महक उठेगा घर

Harsingar plantation tips
X

हरसिंघार का पौधा उगाने का तरीका।

Harsingar Plantation: घर में हरसिंघार का पौधा उगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आइए जानते हैं इसके प्लांटेशन और देखभाल के टिप्स।

Harsingar Plantation: हरसिंघार जिसे पारिजात या नाइट जैस्मिन भी कहा जाता है, एक बेहद खास पौधा है। इसके सफेद-नारंगी फूल न केवल देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। घर में हरसिंघार का पौधा लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। इसे सजावटी पौधे के साथ-साथ सेहत के लिए भी उपयोग किया जाता है।

हरसिंघार का पौधा घर के गार्डन या गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। इसे बस सही मिट्टी, पर्याप्त धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है। इसके फूल सुबह-सुबह गिरते हैं और घर के आंगन को खुशबूदार बना देते हैं। आइए जानते हैं घर में हरसिंघार का पौधा लगाने का आसान तरीका।

हरसिंघार का पौधा कैसे लगाएं?

सही मिट्टी का चुनाव: हरसिंघार पौधे के लिए हल्की दोमट मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है। इसमें गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर पौधा लगाया जाए तो यह जल्दी बढ़ता है। मिट्टी में पानी निकासी की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए ताकि जड़ें सड़ें नहीं।

पौधे की रोपाई: आप हरसिंघार का पौधा नर्सरी से लाकर सीधे गमले या जमीन में लगा सकते हैं। अगर गमले में लगा रहे हैं तो कम से कम 12 इंच गहरा गमला चुनें। पौधा लगाने के बाद इसे हल्का पानी दें और छांव में रखकर धीरे-धीरे धूप के संपर्क में लाएं।

पानी और खाद: हरसिंघार को ज्यादा पानी की ज़रूरत नहीं होती है। गर्मियों में हफ्ते में 3 से 4 बार और सर्दियों में हफ्ते में 1 से 2 बार पानी देना पर्याप्त है। महीने में एक बार ऑर्गेनिक फर्टिलाइज़र डालने से पौधा तेजी से बढ़ता है और फूल भी ज्यादा खिलते हैं।

धूप और वातावरण: यह पौधा गर्म और हल्के ठंडे वातावरण में अच्छा पनपता है। इसे रोजाना 3-4 घंटे धूप मिलनी चाहिए। अगर धूप ज्यादा तेज हो तो दोपहर के समय पौधे को बचाकर रखें।

देखभाल और छंटाई: हरसिंघार का पौधा नियमित छंटाई से हेल्दी रहता है। सूखी ब्रांचेस और पुराने पत्तों को समय-समय पर काटते रहें। ऐसा करने से नए पत्ते और फूल जल्दी आते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story