Karwa Chauth Mehndi: करवाचौथ के लिए हाथों में खूब रचेगी मेहंदी! 3 चीजें मिलाकर पेस्ट करें तैयार

how to make mehndi paste
X

मेहंदी पेस्ट बनाने का सही तरीका।

Karwa Chauth Mehndi: करवाचौथ पर महिलाएं खास तौर पर हाथों में मेहंदी लगाती हैं। मेहंदी गहरी रचे इसके लिए सही तरीके से पेस्ट तैयार करना जरूरी है।

Karwa Chauth Mehndi: करवाचौथ का त्यौहार सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सजने-संवरने की तैयारी करती हैं। लाल जोड़ा, सोलह श्रृंगार और मेहंदी के बिना ये पर्व अधूरा माना जाता है। खूबसूरत और गहरी मेहंदी का रंग हर महिला की चाह होती है।

अक्सर देखा गया है कि कई बार मेहनत से लगाई गई मेहंदी का रंग फीका रह जाता है। लेकिन कुछ घरेलू चीजें मिलाकर बनाए गए मेहंदी पेस्ट से इसका रंग बेहद गहरा और लंबे समय तक टिका रहता है। आइए जानते हैं करवाचौथ के लिए मेहंदी को और खूबसूरत बनाने का आसान घरेलू तरीका।

मेहंदी पेस्ट बनाने के लिए ज़रूरी चीजें

  • 4 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर
  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा-सा यूकेलिप्टस ऑयल या सरसों का तेल

मेहंदी पेस्ट बनाने की विधि

मेहंदी गहरी रचे इसके लिए मेहंदी पेस्ट सही तरीके से तैयार होना भी जरूरी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मेहंदी पाउडर डालें और उसमें कॉफी पाउडर मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस डालते हुए धीरे-धीरे पेस्ट तैयार करें।

जब पेस्ट गाढ़ा और स्मूद हो जाए, तो इसमें कुछ बूंदें यूकेलिप्टस ऑयल की डालें। पेस्ट को ढककर 4-5 घंटे तक रख दें ताकि रंग पूरी तरह गहरा हो सके। अब इसे कोन या ब्रश की मदद से हाथों और पैरों पर डिज़ाइन बनाकर लगाएं।

मेहंदी का रंग गहरा करने के घरेलू टिप्स

  • मेहंदी सूखने के बाद उसे पानी से न धोएं, बल्कि नींबू और चीनी के घोल से हल्के हाथों से थपथपाएं।
  • सूखने के बाद कुछ देर लौंग के धुएं में हाथों को सेकें, इससे रंग और गहरा होता है।
  • मेहंदी हटाने के बाद हाथों पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं ताकि रंग लंबे समय तक बना रहे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story