Herbal Kajal: बच्चों के लिए घर पर बना लें हर्बल काजल, दादी-नानी का ये नुस्खा करेगा कमाल

how to make herbal kajal
X

हर्बल काजल बनाने का आसान नुस्खा। (Image-AI)

Herbal Kajal: बच्चों की आंखों के लिए हर्बल काजल तैयार किया जा सकता है। ये देसी नुस्खा अपनाकर काजल तैयार करना आसान है।

Herbal Kajal: बचपन में हर किसी ने आंखों में काजल लगाया होगा। कई लोग मानते हैं कि आंखों में काजल लगाने से आंखे हेल्दी रहती हैं। आप भी ऐसा सोचते हैं तो घर पर हर्बल काजल तैयार कर बच्चों की आंखों में अप्लाई करें। दादी-नानी का सदियों पुराना काजल तैयार करने का नुस्खा काफी असरदार है।

बहुत लोग मार्केट से काजल खरीदकर बच्चों की आंखों में लगाते हैं। बता दें कि । बाजार में मिलने वाले काजल में कई बार केमिकल्स और प्रिज़र्वेटिव्स मिले होते हैं, जो बच्चों की आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर हर्बल काजल बनाने का तरीका।

हर्बल काजल बनाने के लिए सामग्री

देसी घी – 1 छोटा चम्मच

बादाम – 2 नग

कपूर – 1 छोटा टुकड़ा (प्राकृतिक)

तुलसी के पत्ते – 5-6

रुई की बाती – 1

मिट्टी का दीपक

हर्बल काजल बनाने की विधि

हर्बल काजल बनाने का देसी नुस्खा बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले दीपक में रुई की बाती रखें और उसमें देसी घी डालें। इसके बाद दीपक को जलाएं और एक स्टील या मिट्टी की थाली को उल्टा करके ऊपर रख दें ताकि काजल का कालापन उस पर जमा हो।

जब बर्तन में पर्याप्त कालिख जमा हो जाए, तो उसे स्क्रैप करके एक छोटे डिब्बे में रखें। अब इस काजल में थोड़ा सा घी मिलाएं ताकि यह चिकना हो जाए। इसमें तुलसी रस की कुछ बूंदें और थोड़ा-सा कपूर भी डाल दें। बच्चों को लगाने के लिए हर्बल काजल बनकर तैयार है।


हर्बल काजल सिर्फ बच्चों के लिए है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कई महिलाएं जो रूटीन में काजल लगाना पसंद करती हैं उनके लिए भी हर्बल काजल का विकल्प बेहतरीन हो सकता है।


(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story