Garlic Bread: रेस्टोरेंट जैसी गार्लिक ब्रेड घर पर करें तैयार, एक बार जो खाएगा दोबारा ज़रूर मांगेगा

how to make garlic bread
X

गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका।

How to Make Garlic Bread: गार्लिक ब्रेड खूब पसंद की जाती है, खासतौर पर बच्चे इसका स्वाद काफी लाइक करते हैं। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

How to Make Garlic Bread: क्या आपको भी रेस्टोरेंट की गार्लिक ब्रेड का स्वाद बहुत पसंद है? वो बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ब्रेड, जिस पर फैली हुई बटर और गार्लिक की खुशबू मुंह में पानी ला देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही स्वाद अब आप अपने घर पर भी आसानी से पा सकते हैं वो भी बिना ओवन और किसी खास उपकरण के।

बस कुछ आसान सामग्री और सही तरीका अपनाकर आप मिनटों में बना सकते हैं मार्केट जैसी गार्लिक ब्रेड। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की फेवरेट स्नैक बन जाएगी। चाहे चाय के साथ हो, सूप के साथ या पिज़्ज़ा के साथ हर बार यह स्वाद का मज़ा दोगुना कर देगी।

गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस - 6 से 8
  • बटर - 3 बड़े चम्मच (कमरे के तापमान पर नरम)
  • लहसुन - 6 से 7 कलियां (बारीक कटी या कूटी हुई)
  • हरा धनिया या पार्सले - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
  • चीज़ (वैकल्पिक) - 1/2 कप (मोज़रेला या प्रोसेस्ड चीज़)
  • नमक - स्वादानुसार
  • चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो - स्वादानुसार

गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका

गार्लिक ब्रेड एक स्वादिष्ट फूड डिश है जिसे काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए एक छोटे बाउल में बटर डालें। उसमें बारीक कटी हुई लहसुन, नमक, हरा धनिया, चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें ताकि बटर में सभी फ्लेवर अच्छे से घुल जाएं। यही बटर गार्लिक ब्रेड को रेस्टोरेंट जैसी खुशबू और स्वाद देगा।

अब ब्रेड स्लाइस को लें और उस पर गार्लिक बटर का लेयर अच्छे से लगाएं। अगर चीज़ी गार्लिक ब्रेड बनाना चाहते हैं, तो ऊपर से चीज़ डाल दें। इससे स्वाद और टेक्सचर दोनों शानदार बनेंगे।

गार्लिक ब्रेड को टोस्ट या बेक कर सकते हैं। इसके लिए दो तरीके हैं, पहले तरीके में नॉन-स्टिक तवे पर धीमी आंच पर ब्रेड रखें। ढककर 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक ब्रेड सुनहरी और कुरकुरी न हो जाए।

वहीं, दूसरा तरीका ओवन में बेक करने का है। इसके लिए ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें और ब्रेड को 5-6 मिनट के लिए बेक करें। चीज़ पिघलने लगे तो निकाल लें। तैयार गार्लिक ब्रेड को हल्का ठंडा होने दें और फिर चाय, सूप या पिज्ज़ा सॉस के साथ सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story