How to Get Rid of Rats: घर में चूहों की एंट्री से बढ़ गई है टेंशन? इन ट्रिक्स को अपनाएं, सब गायब हो जाएंगे

Home remedies to get rid of rats
X

घर से चूहों को भगाने के तरीके।

How to Get Rid of Rats: घर में चूहे नजर आते ही टेंशन होना लाजिमी है। ऐसी सूरत में कुछ घरेलू उपाय आज़माए जा सकते हैं।

How to Get Rid of Rats: घर में चूहों की मौजूदगी सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलाती, बल्कि सेहत और सामान दोनों के लिए बड़ा खतरा बन जाती है। किचन में रखा राशन हो या अलमारी में रखे कपड़े, चूहे हर जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय आवाज़ें आना, तार कुतरना और खाने-पीने की चीजों को खराब करना आम समस्या है, जो धीरे-धीरे तनाव बढ़ा देती है।

हालांकि राहत की बात यह है कि चूहों से छुटकारा पाने के लिए महंगे केमिकल्स या पेस्ट कंट्रोल की जरूरत हमेशा नहीं होती। कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप चूहों को घर से दूर भगा सकते हैं।

इन घरेलू उपायों से भागेंगे चूहे

पुदीने का तेल बनाए चूहों को दूर: चूहों को पुदीने की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। रुई के फाहे में पुदीने का तेल डालकर घर के कोनों, किचन के कैबिनेट और चूहों के आने-जाने वाली जगहों पर रखें। कुछ ही दिनों में चूहे वहां से भागने लगते हैं।

कपूर और लौंग का इस्तेमाल करें: कपूर और लौंग की खुशबू भी चूहों को दूर रखने में मददगार होती है। छोटे कपड़े में कपूर या लौंग बांधकर अलमारी, स्टोर रूम और किचन में रखें। यह तरीका खासतौर पर बंद जगहों के लिए असरदार माना जाता है।

खाने-पीने की चीजें रखें सुरक्षित: चूहे वहां ज्यादा आते हैं जहां उन्हें खाना आसानी से मिल जाए। अनाज, दालें और सूखा राशन हमेशा एयरटाइट डिब्बों में रखें। किचन की सफाई नियमित रूप से करें और खुले में खाना न छोड़ें।

छेद और दरारें करें बंद: घर की दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों में छोटे-छोटे छेद चूहों की एंट्री का सबसे बड़ा रास्ता होते हैं। सीमेंट, पुट्टी या स्टील वूल की मदद से इन दरारों को तुरंत बंद करें, ताकि चूहे अंदर न आ सकें।

लाल मिर्च और काली मिर्च का स्प्रे: लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च को पानी में मिलाकर स्प्रे बना लें। इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां चूहे अक्सर दिखाई देते हैं। मिर्च की तीखी गंध और जलन से चूहे उस जगह से दूर भाग जाते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story