Stomach Issue in Winter: क्या आपका नहीं होता पेट साफ? देसी नुस्खों से तुरंत मिलेगी राहत

महिला के पेट में गेस की समस्या
X

सर्दियों में कब्ज और गैस की समस्या (Image: grok)

Stomach Issue in Winter: सर्दियों में कब्ज, गैस और पेट साफ न होने की समस्या आम है। लेकिन इसे ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

Stomach Issue in Winter: ठंड के मौसम में ज्यादातर लोगों को एक ही समस्या परेशान करती है, वो है पेट साफ न होना। चाहे खाना कितना भी हल्का खा लें या पानी का कितना भी ध्यान रख लें, फिर भी कब्ज, भारीपन और गैस जैसी दिक्कतें हो जाती हैं।

दरअसल, ठंड में हमारे शरीर का मेटाबॉलिज़्म धीमा पड़ जाता है। लोग कम पानी पीते हैं, गर्म और तली-भुनी चीजें ज्यादा खाते हैंऔर नतीजा होता है पेट का बिगड़ना। लेकिन चिंता की बात नहीं है...क्योंकि दादी-नानी के कुछ देसी नुस्खे आज भी उतने ही असरदार हैं, जितने पहले हुआ करते थे।

पेट की समस्या दूर करने के घरेलू उपाय


गुनगुना पानी पीना चाहिए

सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और कब्ज की दिक्कत बढ़ जाती है। सुबह उठकर एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीने से पेट ठीक रहता है। अगर पेट ज्यादा भरा महसूस हो, तो पानी में नींबू और शहद मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक की तरह पिएं। इससे बॉडी आसानी से हाइड्रेट होती है और मल त्याग ठीक से हो जाता है।

अजवाइन का पानी

अजवाइन हमेशा से पाचन तंत्र के लिए अमृत मानी जाती है। एक गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन और एक चुटकी काला नमक डालकर उबाल लें। इसे गुनगुना पीने से गैस, भारीपन और कब्ज तीनों में फायदा मिलता है। क्योंकि अजवाइन आंतों में जमा गैस को निकालती है और मेटाबॉलिज़्म को तेज कर पाचन सुधराती है।

अदरक और शहद

अदरक को सर्दियों की सुपरफूड माना जाता है। आधा चम्मच अदरक का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे सुबह खाली पेट या रात को खाना खाने के बाद ले सकते हैं। यह पेट में गर्माहट लाता है, कब्ज दूर करता है और गैस की समस्या तुरंत शांत करता है।

त्रिफला चूर्ण ले सकते हैं

त्रिफला को आयुर्वेद में “पेट का रक्षक” कहा गया है। रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण लें। सुबह पेट बहुत आसानी से साफ होता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।

हरी सब्जियों और फाइबर का सेवन बढ़ाएं

ठंड में लोग पराठे, मिठाइयां और तला-भुना ज्यादा खा लेते हैं, जिससे पाचन धीमा हो जाता है। आहार में पालक, मेथी, गाजर, चुकंदर, ओट्स, दलिया, सेब और पपीता शामिल करें। ये आंतों में फाइबर बढ़ाते हैं और पेट साफ रखने में मदद करते हैं।

रात को गर्म दूध के साथ घी ले सकते हैं

अगर कब्ज लंबे समय से परेशान कर रही है तो यह सबसे सरल उपाय है। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 1/2 चम्मच घी मिलाकर पिएं। घी आंतों को नरम बनाता है और दूध पेट को शांत कर नींद भी बेहतर करता है।

रोज 15 मिनट टहलना

  • सर्दियों में लोग कम चलते हैं, और इसी वजह से पेट की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
  • रोज सुबह या शाम सिर्फ 15 मिनट की वॉक भी पाचन को सक्रिय कर देती है।
  • इससे शरीर का मेटाबॉलिज़्म तेज होता है और भोजन आसानी से पचता है।

सर्दियों में पेट का साफ न होना बहुत आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। हल्का-फुल्का आहार, पर्याप्त पानी, थोड़ी-सी वॉक और ऊपर दिए गए देसी नुस्खे आपकी पाचन शक्ति को मजबूत बना सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप रोज सुबह पेट साफ कर सकते हैं और अपने दिन की एनर्जेटिक तरीके से कर सकते हैं।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपका पेट ज्यादा खराब है तो डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story