Home Remedies: क्या आपकी हड्डियों में होता है दर्द, राहत पाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे

हड्डियों को मजबूत कैसे करें
X

हड्डियों को मजबूत करने के उपाय

Home Remedies: हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे। प्राकृतिक तरीके से हड्डियों को बनाएं मजबूत और दर्द को करें दूर।

Home Remedies: हड्डियों में दर्द आजकल एक आम समस्या बन गई है। चाहे उम्रदराज़ लोग हों या युवा, हर कोई कभी न कभी इस तकलीफ का सामना करता है। लंबे समय तक बैठना, पोषण की कमी, ठंडा मौसम या उम्र के साथ हड्डियों की मजबूती कम होना, ये सभी कारण दर्द को बढ़ा सकते हैं। अगर आप हड्डियों के दर्द से प्राकृतिक तरीके से राहत पाना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खे सबसे बेहतर विकल्प हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और असरदार उपाय, जो न केवल दर्द कम करेंगे, बल्कि हड्डियों को मजबूत भी बनाएंगे।

हड्डियों को मजबूत करने के जरूरी उपाय

तिल का तेल

तिल का तेल हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज तत्व होते हैं जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं। रोजाना गुनगुने तिल के तेल से शरीर की मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है और हड्डियों में जमा दर्द कम होता है। सर्दियों में तो यह नुस्खा और भी कारगर होता है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में पाए जाने वाला करक्यूमिन तत्व सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। अगर आपकी हड्डियों में लगातार दर्द रहता है, तो रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं। यह न केवल दर्द को शांत करेगा, बल्कि हड्डियों की सूजन भी कम करेगा।

लहसुन

लहसुन में सूजन घटाने वाले गुण पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट दो कली कच्चा लहसुन खाने या सरसों के तेल में लहसुन डालकर गर्म कर लेने के बाद उस तेल से दर्द वाली जगह की मालिश करने से काफी आराम मिलता है। यह घरेलू उपाय खासकर जोड़ों और घुटनों के दर्द में बहुत असरदार है।

नींबू और शहद

नींबू में विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं और दर्द में राहत मिलती है।

सूखे मेवे और बीजों का सेवन

हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए शरीर को पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन डी की ज़रूरत होती है। इसके लिए रोज़ाना बादाम, अखरोट, अंजीर, सूरजमुखी के बीज और अलसी के बीज का सेवन करें। ये हड्डियों के लिए प्राकृतिक सप्लीमेंट की तरह काम करते हैं।

मेथी के दाने

मेथी में सूजन कम करने वाले और दर्दनिवारक गुण होते हैं। रात में एक चम्मच मेथी के दाने भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट उनका सेवन करें। चाहें तो मेथी का पाउडर बनाकर गुनगुने पानी के साथ भी ले सकती हैं। इससे हड्डियों की जकड़न और दर्द में काफी राहत मिलती है।

नमक वाले गुनगुने पानी से सेंक

अगर किसी खास जगह पर दर्द है, तो सेंक करने का तरीका बेहद असरदार है। गुनगुने पानी में थोड़ा सेंधा नमक डालकर कपड़े या तौलिये की मदद से दर्द वाली जगह पर सेंक करें। इससे सूजन कम होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

धूप में बैठना है जरूरी

अक्सर हड्डियों में दर्द का कारण विटामिन डी की कमी होती है। रोज़ सुबह 15 से 20 मिनट तक धूप में बैठना इस कमी को पूरा कर सकता है। सूर्य की किरणें शरीर को प्राकृतिक विटामिन डी प्रदान करती हैं, जो कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करती हैं।

नियमित व्यायाम और योग

सिर्फ घरेलू नुस्खे ही नहीं, बल्कि नियमित व्यायाम और योग भी हड्डियों की मजबूती में अहम भूमिका निभाते हैं। ताड़ासन, वृक्षासन और त्रिकोणासन जैसे योगासन हड्डियों को लचीला और मज़बूत बनाते हैं। हल्की स्ट्रेचिंग या सुबह की सैर हड्डियों के दर्द को कम करने में मददगार होती है।

हड्डियों में दर्द को नज़रअंदाज करना आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप ले सकता है। इसलिए शुरुआत से ही उनकी देखभाल करना जरूरी है। दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय अगर आप प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाएं, तो दर्द से राहत के साथ-साथ हड्डियां भी लम्बे समय तक स्वस्थ और मज़बूत रहेंगी।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभुमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story