संबंध बनाने के दौरान इस दवा से बढ़ाते हैं पावर तो आज ही कर दें बंद, एक ही गोली कर सकती है अंधा
संबंध बनाने के दौरान लंबे समय तक सेक्स करने के लिए लोग अक्सर वियाग्रा की दवा (Medicine) लेते है। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि यह दवाई आंखों के लिए बहुत ही नुकसानदाया हो सकती है।

संबंध बनाने के दौरान बहुत से युवा लंबे समय तक सेक्स करने और पावर बढ़ाने के लिए वियाग्रा जैसी दवाइयां खाते हैं, ऐसी दवाइयां उन्हें उस समय तो लंबा समय देती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका साइडइफेक्ट आपको अंधा भी बना सकता है। यह बात हाल ही में हुई एक स्टडी में सामने आई है। जिसके अनुसार इरेक्टाइल डिसफंक्शन को दूर करने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली सिल्डेनाफिल से आंखों पर बहुत ही बुरा असर पड़ सकता है।
तेजी से सर्वाधिक बिकने वाली दवा बनी वियाग्रा
दरअसल टर्की में एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने वियाग्रा पर शोध किया। इसमें पता चला कि 20 साल पहले शुरू हुई दवा वियाग्रा को पहले बहुत ही कम लोग जानते थे, लेकिन अब यह सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाईयों में से एक है। इतना ही नहीं रिसर्च में सामने आया कि कुछ युवा इस दवा का हर दिन सेवन करते है। इसकी वजह उनका नंपुसक होना नहीं है। बल्कि संबंध बनाने के दौरान अपने पार्टनर को खुश करने के लिए लंबे समय तक सेक्स टाइमिंग बढाना है, लेकिन रिसर्च में सामने आया कि इसका उनकी सेहत ही नहीं बल्कि आंखों पर भी बहुत बुरा असर पड रहा है।
इस रिसर्च के अनुसार आखों से हो सकते हैं अंधे
टर्की स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर कुनेयत कारास्लान के अनुसार उन्होंने अस्पताल में आए 17 पुरुषों पर एक अध्ययन किया। इसमें सभी मरीजों की आंखों में दिक्कतें थे। किसी को दिखाई कम दे रहा तो कुछ रंगों की पहचान नहीं कर पा रहे थे। इतना ही नहीं कुछ को लाइट से बहुत ही ज्यादा परेशानी हो रही थी। सभी 17 मरीजों ने 100 mg वियाग्रा पहली बार लिया था। जो काफी हाईडोज था। उन्होंने बिना किसी डॉक्टर से पूछे इन दवाईयों का सेवन किया था। जिसका साइड इफेक्ट गोली खाने के 24 से 48 घंटे बाद भी था। वहीं डॉक्टर बताते है कि डॉक्टर से पूछकर कम मात्रा में दवाई खाने पर भी इसका साइड इफेक्ट होता है, लेकिन वह कुछ ही समय में खत्म हो जाता है। ज्यादा मात्रा में लेने से आंखों में काफी समय तक समस्या हो जाती है।