haribhoomi hindi news
Raw Mango Mint Chutney Recipe: गर्मी के सीजन में कच्चे आम पुदीना से बनी चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है। आप इसे मिनटों में ही तैयार कर सकते हैं।

Raw Mango Mint Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अगर कुछ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, तो वह है चटनी। खासकर कच्चे आम और पुदीना से बनी हरी चटनी, जो ना सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देती है। यह चटनी हर भारतीय किचन में गर्मियों की पहचान बन चुकी है।

खास बात यह है कि कच्चे आम की खटास और पुदीना की ताजगी मिलकर एक ऐसा फ्लेवर तैयार करते हैं, जो दाल-चावल से लेकर पराठे और स्नैक्स तक हर चीज के साथ परफेक्ट लगता है। आइए जानते हैं इस आसान और स्वादिष्ट चटनी को घर पर बनाने का तरीका।

कच्चे आम-पुदीना की चटनी के लिए सामग्री

  • कच्चा आम - 1 (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • ताजा पुदीना पत्तियां - 1 कप
  • हरा धनिया - 1/2 कप
  • हरी मिर्च - 2-3 (स्वादानुसार)
  • लहसुन - 3-4 कलियां
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस - 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
  • थोड़ा पानी - जरूरत अनुसार

कच्चे आम-पुदीना की चटनी बनाने का तरीका

कच्चे आम-पुदीना की चटनी बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद पुदीना और धनिया पत्तियों को भी साफ पानी से धो लें, ताकि उसमें मौजूद मिट्टी या गंदगी निकल जाए।

अब मिक्सर जार में कच्चा आम, पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा डालें। इसमें नमक और काला नमक भी मिला दें। थोड़ी मात्रा में पानी डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें, जब तक कि यह स्मूद पेस्ट न बन जाए।

लोकप्रिय डिनर रेसिपी: पनीर लबाबदार खाएंगे तो बदल जाएगा ज़ायका, घर पर रेस्टोरेंट जैसा रिच टेस्ट मिलेगा

Warm Food Tips: टिफिन खोलते ही मिलता है ठंडा खाना? घंटों तक खाना गर्म रखने में मदद करेंगे 10 स्मार्ट टिप्स

Suji Appe Recipe: नाश्ते में बच्चों को खूब पसंद आएंगे सूजी अप्पे, 10 मिनट में कर लें तैयार

अगर आपको चटनी में हल्की खट्टास और ताजगी बढ़ानी हो, तो इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं। तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें और ठंडा-ठंडा सर्व करें। अगर आप चटनी को ज्यादा स्पाइसी पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

7