Paneer Lababdar Recipe: भारतीय खाने में पनीर की डिशेज का अलग ही क्रेज होता है, और जब बात पनीर लबाबदार की हो, तो इसका रिच और क्रीमी स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है। यह डिश खास मौकों, पार्टी या वीकेंड डिनर के लिए परफेक्ट मानी जाती है। इसकी खासियत इसका गाढ़ा, मसालेदार और क्रीमी ग्रेवी बेस होता है, जो हर बाइट में लाजवाब स्वाद देता है।
अगर आप भी होटल जैसा पनीर लबाबदार घर पर बनाना चाहते हैं, तो अब यह मुश्किल नहीं है। कुछ आसान स्टेप्स और सही सामग्री के साथ आप इसे कम समय में तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
पनीर लबाबदार बनाने के लिए सामग्री
- 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
- 2 मध्यम टमाटर (प्यूरी)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 कप क्रीम
- 2 चम्मच काजू पेस्ट
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच कसूरी मेथी
- 2 चम्मच तेल या बटर
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
पनीर लबाबदार बनाने का तरीका
पनीर लबाबदार एक टेस्टी डिनर रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सबसे पहले कढ़ाई में तेल या बटर गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं।
अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और अच्छी तरह पकाएं। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
फैमिली ट्रिप के 8 स्मार्ट टिप्स: बैग पैकिंग से होटल बुकिंग तक, इन गलतियों से बचें; सफर बनेगा यादगार
हल्का डिनर, गहरी नींद: क्या है फूड और साउंड स्लीप के बीच छुपा कनेक्शन? 5 पाइंट में समझें रिलेशन
Quitting Sugar: 15 दिन मीठे से परहेज करने पर क्या शुगर होती है कंट्रोल? जान लें इसकी सच्चाई
अब इसमें काजू का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट पकाएं। फिर क्रीम डालकर ग्रेवी को अच्छी तरह मिक्स करें, जिससे यह रिच और स्मूद बन जाए।
अब पनीर के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि पनीर में मसाले का स्वाद अच्छी तरह समा जाए।
आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला डालें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। गरमागरम पनीर लबाबदार को नान, रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें। इसका क्रीमी और मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।









