देसी ब्रांड AI+ ने भारतीय बाजार में अपनी मिड रेंज लाइनअप में नए Nova 2 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G मॉडल शामिल है। नई AI+ Nova 2 सीरीज़ में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन शूटर है। इसके अलावा, दोनों नए स्मार्टफोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। खास बात है कि इनकी कीमत 10 हजार रुपए से भी कम रखी गई है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है , जो बजट सेगमेंट में एक अच्छा फीचर्स से भरपूर फोन लेना चाहते हैं। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में विस्तार से जानें।
AI+ Nova 2 सीरीज की कितनी है कीमत?
AI+ Nova 2 5G का बेस वेरिएंट, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है, ₹8,999 की कीमत में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। इस मॉडल को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल रंग विकल्पों में खरीदा जा सकेगा।
वहीं, AI+ Nova 2 Ultra 5G का बेस वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ ₹14,999 की प्रभावी कीमत में पेश किया गया है, जिसमें बैंक ऑफ़र, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हो सकते हैं। इसकी बिक्री 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी और यह ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़े-ः Vivo का बड़ा धमाका: 15 अप्रैल को ला रहा 9,020mAh बैटरी वाला 5G फोन, कीमत-फीचर्स आए सामने
AI+ Nova 2 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स
AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G डुअल सिम स्मार्टफोन हैं जो Android 16 पर NxtQ OS के साथ चलते हैं। AI+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 2,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है। वहीं, AI+ Nova 2 5G में 6.745-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है।
बैटरी और प्रोसेसर
अल्ट्रा मॉडल 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज से पावर्ड है। दूसरी तरफ, AI+ Nova 2 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8200 चिपसेट है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है, और दावा किया गया है कि यह 2.3GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है।
हैंडसेट में Mali-G57 MP2 GPU, 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज भी है। दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है। अल्ट्रा मॉडल 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़े-ः iPhone Fold: Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन सितंबर में दे सकता है दस्तक, डिटेल्स आई सामने
कैमरा और अन्य खास फीचर्स
ऑप्टिक्स के लिए, AI+ Nova 2 Ultra 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें सोनी IMX752 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन शूटर है, जिसे 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड कैमरे के साथ जोड़ा गया है। दूसरी तरफ, AI+ Nova 2 5G में पीछे की तरफ एक 50-मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का शूटर है।
AI+ Nova 2 Ultra 5G कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4 और एक USB टाइप-C पोर्ट को सपोर्ट करता है। वहीं, AI+ Nova 2 5G में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, एक USB टाइप-C पोर्ट और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। टेक फर्म का दावा है कि दोनों स्मार्टफोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आते हैं।










