Kolkata Travel Guide: आप अगर इस साल घूमने का प्लान बना रहे हैं और कुछ अलग, कुछ रॉयल अनुभव करना चाहते हैं, तो कोलकाता आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यह शहर सिर्फ अपनी मिठाइयों और संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी ऐतिहासिक इमारतों और औपनिवेशिक दौर की विरासत के लिए भी जाना जाता है।
कोलकाता की गलियों में घूमते हुए आपको हर मोड़ पर इतिहास की झलक देखने को मिलती है। यहां की भव्य बिल्डिंग्स, पुराने चर्च, म्यूजियम और सरकारी ढांचे आज भी ब्रिटिश काल की कहानी बयां करते हैं। अगर आपने इन ऐतिहासिक जगहों को नहीं देखा, तो आपकी ट्रिप अधूरी मानी जाएगी।
कोलकता की 6 ऐतिहासिक जगहों की करें विजिट
विक्टोरिया मेमोरियल: शहर की शान
कोलकाता की पहचान मानी जाने वाली विक्टोरिया मेमोरियल एक शानदार सफेद संगमरमर की इमारत है। इसे ब्रिटिश शासन की याद में बनाया गया था। यहां का म्यूजियम और आसपास का गार्डन पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।
हावड़ा ब्रिज: इंजीनियरिंग का कमाल
हावड़ा ब्रिज कोलकाता का सबसे व्यस्त और प्रसिद्ध पुल है। यह सिर्फ एक ब्रिज नहीं, बल्कि शहर की लाइफलाइन है। रात के समय इसकी रोशनी देखने लायक होती है।
इंडियन म्यूजियम: इतिहास का खजाना
भारत का सबसे पुराना और बड़ा म्यूजियम इंडियन म्युजियम कोलकाता में ही स्थित है। यहां आपको प्राचीन मूर्तियां, जीवाश्म और कला के दुर्लभ नमूने देखने को मिलेंगे।
लोकप्रिय डिनर रेसिपी: पनीर लबाबदार खाएंगे तो बदल जाएगा ज़ायका, घर पर रेस्टोरेंट जैसा रिच टेस्ट मिलेगा
Warm Food Tips: टिफिन खोलते ही मिलता है ठंडा खाना? घंटों तक खाना गर्म रखने में मदद करेंगे 10 स्मार्ट टिप्स
Suji Appe Recipe: नाश्ते में बच्चों को खूब पसंद आएंगे सूजी अप्पे, 10 मिनट में कर लें तैयार
राइटर्स बिल्डिंग: प्रशासन की पहचान
राइटर्स बिल्डिंग ब्रिटिश काल की एक महत्वपूर्ण इमारत है, जो आज भी प्रशासनिक कार्यों के लिए जानी जाती है। इसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक है।
सेंट पॉल कैथेड्रल: शांति और आस्था का केंद्र
सेंट पॉल कैथेड्रल एक खूबसूरत चर्च है, जो गोथिक शैली में बना हुआ है। यहां का शांत माहौल और शानदार डिजाइन लोगों को सुकून का अनुभव कराता है।
मार्बल पैलेस: शाही ठाठ का नमूना
मार्बल पैलेस एक प्राइवेट मेंशन है, जहां आपको पुराने जमाने की शाही जीवनशैली देखने को मिलेगी। यहां की दीवारों पर लगी पेंटिंग्स और मूर्तियां बेहद खास हैं।
ऐसे बनाएं ट्रिप को परफेक्ट
कोलकाता घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। कोशिश करें कि आप सुबह जल्दी निकलें, ताकि ज्यादा से ज्यादा जगहों को आराम से एक्सप्लोर कर सकें। लोकल ट्रांसपोर्ट और मेट्रो का इस्तेमाल करने से आपकी यात्रा आसान हो जाएगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।










