PM Modi Asansol Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने ममता सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल में परिवर्तन अब एक अटल सच्चाई बन चुका है। उन्होंने कहा कि आसनसोल से लेकर दुर्गापुर और रानीगंज तक की गूंज बता रही है कि बंगाल की जनता अब डर के साए से बाहर निकलना चाहती है।
'हिंदुओं को दी जा रही है धमकी'
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लाल पोस्टर के जरिए हिंदुओं को नरसंहार की धमकी दी जाती थी, आज टीएमसी भी वही कर रही है। एक खास समुदाय के नाम पर हिंदुओं को डराया जा रहा है। मोदी ने आश्वासन दिया कि जैसे बीजेपी ने पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षित किया है, वैसे ही वह भारत की पूर्वी सीमाओं को भी सुरक्षित करेगी।
'4 मई के बाद शुरू होगा कानून का राज'
प्रधानमंत्री ने टीएमसी के शासन की तुलना वामपंथियों के आतंक से की। उन्होंने कहा कि जैसे जनता ने वामपंथियों को हराया था, वैसे ही अब टीएमसी के डर के साम्राज्य का अंत होगा। मोदी ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि 4 मई के बाद बंगाल में असली कानून का राज शुरू होगा और हर एक गुंडागर्दी व अराजकता का हिसाब लिया जाएगा।
#WATCH | Asansol: West Bengal: While addressing a public gathering, Prime Minister Narendra Modi says, "... For the past fifteen years, TMC has perpetrated atrocities against their own people and have weaponised fear... However, the TMC leadership has forgotten that this very… pic.twitter.com/k3qkPjfk1x
— ANI (@ANI) April 9, 2026
संदेशखालि और आरजी कर मुद्दे पर घेरा
पीएम मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर टीएमसी को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज से लेकर संदेशखालि तक की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि टीएमसी खुलेआम बलात्कारियों के साथ खड़ी है। मोदी के अनुसार, आज बंगाल की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और एसिड अटैक के मामलों में बंगाल अन्य राज्यों से आगे निकल गया है।
#WATCH | Asansol: West Bengal: While addressing a public gathering, Prime Minister Narendra Modi says, "From the distressing incidents involving RG Kar Medical College to the situation in Sandeshkhali—the TMC consistently and openly stands in support of rapists. The women of… pic.twitter.com/PfihTXB910
— ANI (@ANI) April 9, 2026
'माफिया राज से मुक्ति का है यह चुनाव'
प्रधानमंत्री ने इस चुनाव को माफिया राज से मुक्ति का जरिया बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल ने कांग्रेस, वामपंथ और टीएमसी तीनों पर भरोसा किया, लेकिन सबने जनता के सपनों को कुचला है। मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी केंद्र की विकास योजनाओं में रोड़े अटकाती है, फिर भी केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विकास कार्यों का गिनाया रिपोर्ट कार्ड
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि स्टील प्लांट के विस्तार के लिए 45,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इसके अलावा आसनसोल-बोकारो ट्रेन सेवा, दो वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है ताकि औद्योगिक और परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूती मिल सके।
#WATCH | Asansol: West Bengal: While addressing a public gathering, Prime Minister Narendra Modi says, "This election is about liberating ourselves from the rule of the mafia, and this task can be accomplished solely by the BJP-led NDA government. Over the past several decades,… pic.twitter.com/ei4QJc1pV9
— ANI (@ANI) April 9, 2026
दो चरणों में होगा बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का बिगुल बज चुका है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य में इस बार कुल दो चरणों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जिसमें 152 सीटों पर किस्मत का फैसला होगा। वहीं, दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पूरे बंगाल के चुनावी नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा, जिस दिन यह साफ हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी।










