haribhoomi hindi news
Paneer Pakoda Recipe: पनीर पकोड़ा एक स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी है जो चाय के साथ खूब पसंद की जाती है। इसे बनाना भी बेहद सरल है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

Paneer Pakoda Recipe: शाम का वक्त और हाथ में गरमा-गरम चाय यह कॉम्बिनेशन अपने आप में ही सुकून देने वाला होता है। लेकिन अगर इसके साथ कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट मिल जाए, तो यह पल और भी खास बन जाता है। ऐसे में पनीर पकोड़ा एक परफेक्ट स्नैक है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

खास बात यह है कि पनीर पकोड़ा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है। हल्की मसालेदार परत और अंदर से सॉफ्ट पनीर का कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है। आइए जानते हैं इस टेस्टी स्नैक को बनाने का आसान तरीका।

पनीर पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • पनीर - 200 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • बेसन - 1 कप
  • चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ती - 2 बड़े चम्मच
  • पानी - घोल बनाने के लिए
  • तेल - तलने के लिए

पनीर पकोड़ा बनाने का तरीका

पनीर पकोड़ा एक टेस्टी स्नैक रेसिपी है जो खूब पसंद की जाती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन और चावल का आटा लें। इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक स्मूद और गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो, तभी पकोड़े कुरकुरे बनेंगे। अब कढ़ाई में तेल गरम करें। पनीर के टुकड़ों को तैयार बैटर में अच्छी तरह डुबोएं और गरम तेल में डालें।

लोकप्रिय डिनर रेसिपी: पनीर लबाबदार खाएंगे तो बदल जाएगा ज़ायका, घर पर रेस्टोरेंट जैसा रिच टेस्ट मिलेगा

Warm Food Tips: टिफिन खोलते ही मिलता है ठंडा खाना? घंटों तक खाना गर्म रखने में मदद करेंगे 10 स्मार्ट टिप्स

Suji Appe Recipe: नाश्ते में बच्चों को खूब पसंद आएंगे सूजी अप्पे, 10 मिनट में कर लें तैयार

इन्हें मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलें। बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि सभी तरफ से समान रूप से पक जाएं। तैयार पनीर पकोड़ों को टिशू पेपर पर निकालें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।

अगर आप पकोड़ों को और ज्यादा क्रिस्पी बनाना चाहते हैं, तो बैटर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा या कॉर्नफ्लोर भी मिला सकते हैं। साथ ही, तेल का तापमान सही होना जरूरी है बहुत ठंडा तेल पकोड़े को सॉफ्ट बना देगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

7