haribhoomi hindi news
Zeb Silencio 200T भारत में ₹2,999 की कीमत पर लॉन्च किए गए है। इनमें 100 घंटे बैटरी, 48dB ANC, 40mm ड्राइवर्स और गेमिंग मोड मिलता है। जानें इसके फीचर्स और पूरी डिटेल।

Zebronics ने भारत में अपने नए वायरलेस हेडफोन्स Zeb Silencio 200T को लॉन्च कर दिया है, जिससे उसके ऑडियो प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार हुआ है। कंपनी का दावा है कि इन हेडफोन को फुल चार्ज पर 100 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इनमें आपको 40mm ड्राइवर्स,  1000mAh बैटरी, और ANC सपोर्ट मिलता है। इन हेडफोन्स की कीमत ₹2,999 रखी गई है और ये Amazon.in पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। ये तीन रंगों—Blue, Black और Maroon—में आते हैं।

Zeb Silencio 200T के स्पेसिफिकेशन
Zeb Silencio 200T में 40mm Neodymium ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो हाई-क्वालिटी साउंड प्रदान करते हैं। इनमें Sound Monster और Vocal Enhance जैसे इक्वलाइज़र मोड्स मिलते हैं, साथ ही बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया गया है।

हेडफोन्स में 48dB Hybrid Active Noise Cancellation (ANC) फीचर है, जो आसपास के शोर को प्रभावी तरीके से कम करता है। इसमें 1000mAh की बैटरी दी गई है, जो बिना ANC के 100 घंटे तक का प्लेबैक देती है। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है- सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v6.0 दिया गया है और AUX पोर्ट भी मौजूद है, जिससे इसे वायर्ड मोड में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें डुअल पेयरिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे आप एक साथ दो डिवाइसेज के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। साथ ही, डुअल-माइक्रोफोन Environmental Noise Cancellation (ENC) कॉल के दौरान क्लियर वॉइस क्वालिटी देता है।

कंफर्ट के लिए इसमें सॉफ्ट ईयर कुशन और एडजस्टेबल हेडबैंड दिया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। टच कंट्रोल्स के जरिए म्यूजिक, वॉल्यूम और कॉल्स को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा, यह Google Assistant और Siri जैसे वॉयस असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।

इनका वजन 263 ग्राम है, जिससे ये हल्के और पोर्टेबल हैं। Zebronics ऐप सपोर्ट के साथ यूजर्स ऑडियो सेटिंग्स को और बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।

7