haribhoomi hindi news
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HBSE 12th Improvement Result 2026: हरियाणा बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड Board of School Education Haryana ने 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने जनवरी 2026 में आयोजित स्पेशल मार्क्स इम्प्रूवमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर लिंक एक्टिव कर दिया है। छात्र अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। कुल 2,620 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,572 छात्रों ने अपने अंकों में सुधार किया। नियमित (रेगुलर) छात्रों का पास प्रतिशत 99.96% रहा, जबकि ओपन स्कूल के छात्रों का रिजल्ट 100% रहा।

ऐसे चेक करें HBSE 12th Improvement Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
  • अब “Main Page” पर क्लिक करें
  • इसके बाद “Result Live: Senior Secondary Examination (Special Improvement) January 2026” लिंक चुनें
  • अपना रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • मार्कशीट डाउनलोड करें या PDF सेव कर लें
7