haribhoomi hindi news
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) आज यानी 8 अप्रैल 2026 को बाल वाटिका 1, 2 और 3 की अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने जा रहा है।

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) आज यानी 8 अप्रैल 2026 को बाल वाटिका 1, 2 और 3 की अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने जा रहा है। वहीं कक्षा 1 के लिए रिजल्ट 9 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल तक पूरी कर ली थी। अब अभिभावकों को अपने बच्चों के चयन का इंतजार खत्म होने वाला है।

इन तारीखों में लेना होगा एडमिशन
जिन छात्रों का नाम पहली अलॉटमेंट लिस्ट में आएगा, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित स्कूल में जाकर:

  • रिपोर्ट करना होगा
  • जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे
  • एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी
  • समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर सीट किसी अन्य छात्र को दी जा सकती है।

ऐसे चेक करें KVS अलॉटमेंट लिस्ट
अभिभावक नीचे दिए आसान स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले KVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर PDF ओपन होगी
  • PDF डाउनलोड करके अपने बच्चे का नाम सर्च करें
  • लिस्ट में बच्चे का नाम, एप्लिकेशन कोड और कैटेगरी जैसी जानकारी दी जाएगी।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

एडमिशन के समय अभिभावकों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे, जैसे:

  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PWD प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सलाह दी जाती है कि सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
 

7