haribhoomi hindi news
भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को आगजनी का बड़ा हादसा में अफरा-तफरी मची। एक का पांव फ्रैक्चर, नौ घायल लोगों का प्राथमिक उपचार से छुट्टीहो गई है।

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को आगजनी का एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सुबह करीब 10 बजे पीबीएस -2 में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए 20 फीट ऊपर से नीचे कूदने से 9 ठेका श्रमिक घायल हो गए। 

सभी घायलों को प्लांट के मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। एक मजदूर का पैर फैक्चर होने से सेक्टर नौ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग में घिरे मजदूरों ने यदि कूदकर जान नहीं बचाई होती और दमकल टीम ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो जानलेवा बड़ा हादसा हो सकता था। 

जानकारी के अनुसार बीएसपी के पीबीएस 2 में सुबह एकाएक टर्बाइन ब्लास्ट होने से आग तेजी से फैली। इसकी चपेट में 2 नियमित कर्मचारी और 8 ठेका मजदूर आ गए। चारों तरफ से आग ने घेर लिया था। सभी किसी तरह जान बचाने के लिए ऊपर-नीचे भागते रहे, लेकिन रास्ता नहीं मिला। 

अंत में वहां रखी इलेक्ट्रकल केबल के सहारे 20 फीट नीचे टीन के शेड पर कूदकर किसी तरह जान बचाई। दो मजदूर की केबल से हथेली रगड़ खाने से छिल गई। वहीं एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार मेन मेडिकल पोस्ट में करने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल लाया गया।

ये हुए घायल
घायल मजदूर में कीर्ति कुमार भगत, महेंद्र कुशवाहा, महेंद्र जायसवाल, वैभव, ओमेंद्र कुमार तिस्दा, सुशांत, मनीष, अवधेश और शिव मोहन त्रिपाठी शामिल हैं। दुर्घटना की हादसे की खबर लगते ही इंटक यूनियन के महासचिव संजय साहू, सीपी वर्मा, गुरुदेव साहू, पूरन वर्मा मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल भिजवाने में मदद की।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7